सिवनी

सड़क सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी – पूर्व न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे

जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक में ब्लैक स्पॉट सुधार, जनजागरूकता और सख्त कार्रवाई के निर्देश

Seoni 09 August 2025

सिवनी यशो:- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्री अभय मनोहर सप्रे ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में जिले में पिछले पाँच वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन एवं सुधार, चालानी कार्रवाई, जनजागरूकता अभियानों और नवाचारों की समीक्षा की गई।

सड़क सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी – पूर्व न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे - Seoni News
सड़क सुरक्षा समिति बैठक में निर्देश देते हुए पूर्व न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे – सिवनी, 9 अगस्त 2025

श्री सप्रे ने कहा, “प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अमूल्य है, सड़क दुर्घटना से किसी की जान न जाए यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।”

यह भी पढ़े :- यातायात व्यवस्था सुधार एवं दुर्घटनाओं में कमी के लिये अनेक बिंदुओं पर विचार

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि ब्लैक स्पॉट सुधार, गति सीमा का पालन, सड़क निर्माण के दौरान डायवर्जन संकेत, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, स्पीड ब्रेकर और डिवाइडर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़े :- सिवनी में देशभक्ति की मिसाल बनेगी 12 अगस्त की तिरंगा यात्रा

उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट के उपयोग के लिए प्रेरित करने,

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई,

वाहनों की फिटनेस और बीमा दस्तावेजों की जांच तथा मानक गति सीमा के उल्लंघन पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

निर्माण विभागों को गड्ढे भरने और सड़कों के किनारे सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही ‘राहवीर योजना’ को प्रचारित कर दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, अपर कलेक्टर सी.एल. चिनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दीपक मिश्रा सहित परिवहन, यातायात और सड़क निर्माण विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button