जिले को विभिन्न विकास परियोजनाओं की मिली सौगातें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री करण वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल में 104.066 करोड़ रूपये लागत के 42 विकास कार्यों के भूमिपूजन तथा 85.55 करोड़ रूपये लागत के 30 विकास कार्यों के लोकार्पण कर जिले को विकास की सौगातें दी।
Seoni 18 January 2025
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिवनी जिले के समृद्ध विकास के लिए लगभग 190 करोड के 72 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विकास की सौगातें दी। मुख्?यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में धनौरा में शासकीय महाविद्यालय बनाने की घोषणा की। उन्?होंने कहा कि संजय सरोवर भीमगढ बांध में फ्लोटिंग सोलर पावर प्?लांट स्थापित किया जायेगा। पेंच सिवनी माईक्रो एरिकेशन परियोजना के माध्?यम से हर संभव ग्राम को सिंचाई के लिए पानी उपलब्?ध कराया जायेगा। एमआर वन सडक का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। कांचना मंडी जलाशय में नहर प्रणाली को पूरा कराया जायेगा। इसी तरह अरी, बोरी, चीचबंद, भालीवाडा जलाशय के नहर लाईनिंग कार्य शीघ्र पूरे किये जायेंगे। बरघाट में सिविल अस्पताल का उन्नयन किया जायेगा।मुख्?यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष से अभियान चलाकर गौ-शालाओं का निर्माण किया जायेगा। कोई भी गाय लावारिस व निराश्रित नहीं रहेगी। मेडिकल कॉलेज के सेकण्ड फेस का कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा।
मुख्?यमंत्री डॉ. यादव ने रीजनल इनवेस्?टर स?मिट की चर्चा करते हुए कहा कि आगामी समय में जिला स्तर में भी इनवेस्?टर समिट आयोजित कर निवेश को प्रोत्?साहित किया जायेगा तथा स्?थानीय रोजगार को गति दी जायेगी। मुख्?यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी उपस्थितजनों को प्रदेश के विकास में एक जुटता के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री करण वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल में 104.066 करोड़ रूपये लागत के 42 विकास कार्यों के भूमिपूजन तथा 85.55 करोड़ रूपये लागत के 30 विकास कार्यों के लोकार्पण कर जिले को विकास की सौगातें दी।
