जब राधा–कृष्ण प्राण-प्रतिष्ठा शोभायात्रा निकली, सिवनी की हर गली बनी भक्ति पथ
एक हजार कलश, गगनभेदी नारे और श्रद्धा, संतों के सानिध्य में निकली राधा–कृष्ण प्राण-प्रतिष्ठा शोभायात्रा
Seoni 22 February 2026
सिवनी यशो:- श्री द्वारकाधीश मंदिर में आयोजित राधा–कृष्ण प्राण-प्रतिष्ठा शोभायात्रा सिवनी में आज रविवार को भव्य रूप से निकाली गई।
समारोह के अंतर्गत आज रविवार 22 फरवरी को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के सिद्ध शिवपीठ मठ मंदिर से धार्मिक विधि-विधान एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया।

सिद्ध शिवपीठ मठ मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन
शोभायात्रा के पूर्व द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर अग्रिपीठ रामकृष्णानंद जी, दंडी स्वामी द्वय दामोदरानंद तीर्थ एवं राघवानंद तीर्थ, ब्रह्मचारी सुबोधानंद जी तथा कथा व्यास गीता मनीषी निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में मठ मंदिर में भगवान शिव का पूजन किया गया।

इसके पश्चात आवश्यक दिशानिर्देशों के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु प्रांगण में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने जयघोष किया। पूजन कार्य मठ मंदिर महाकाल समिति द्वारा संपन्न कराया गया।

जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख रहे उपस्थित
इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह सहित धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के अनेक प्रमुखजन उपस्थित रहे। शोभायात्रा में धर्मध्वजाओं से वातावरण पूर्णतः भगवामय हो गया। एक हजार से अधिक महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण किए जाने से शोभायात्रा की भव्यता और भी अलौकिक हो उठी।

झांकियों, रथों और भजनों से सजी शोभायात्रा
शोभायात्रा में घंटा-घड़ियाल, घोड़े, व्यायामशाला दल, महाकाल समिति की शिव–पार्वती की सुंदर झांकी तथा राधा–कृष्ण की आकर्षक झांकियां रथों पर सजाई गईं।

पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर अग्रिपीठ रामकृष्णानंद जी, दंडी स्वामी द्वय दामोदरानंद तीर्थ एवं राघवानंद तीर्थ, ब्रह्मचारी सुबोधानंद जी तथा कथा व्यास निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज रथों पर विराजमान रहे। गगनभेदी नारों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।

ध्वनि विस्तारक यंत्रों, बाजे-गाजे, भजनों एवं स्थानीय परंपरागत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने शोभायात्रा की गरिमा को और बढ़ाया।
महाकाल समिति द्वारा शोभायात्रा का शुभारंभ
महाकाल समिति द्वारा मठ मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा का स्वागत-अभिनंदन कर उसे रवाना किया गया। यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं एवं भक्तगणों में भारी उत्साह देखा गया।

स्वागत स्थलों पर हुआ भव्य अभिनंदन
आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु प्राण-प्रतिष्ठा समिति के पदाधिकारी सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, आलोक दुबे, संजय भारद्वाज, प्रदीप राय, ददुआ पटेल, रज्जू सनोडिया, बसंत बघेल, संजय बघेल, गुड्डू सनोडिया, घनश्याम सनोडिया द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

इसके पश्चात मठ स्कूल के सामने कलार समाज द्वारा प्रदीप राय के साथ स्वागत किया गया। वहीं पार्षद राजेश राजू यादव ने भी स्वागत किया।

ढीमरी मोहल्ला स्वागत
ढीमरी मोहल्ले में कश्यप समाज द्वारा अनिल कश्यप, गोलू कश्यप, कोमल कश्यप, मनोज विक्रांत दुबे, शीबू सेंगर, अखिलेंद्र गट्टू, दादू सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विभिन्न मंदिरों एवं समाजों द्वारा स्वागत
इसके बाद संतोष अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल के निवास के सामने स्वागत किया गया। मारुति मंदिर के समीप बीरबल सेठ एवं शंकर अग्रवाल मंदिर समिति द्वारा स्वागत किया गया। दुर्गा मंदिर के समक्ष समीर अग्रवाल, अर्पित त्रिपाठी, चीकू सक्सेना, सोनू गुप्ता, पापे चौरसिया द्वारा मंदिर समितियों की ओर से स्वागत किया गया।
बालरूप हनुमान मंदिर समिति की ओर से अमित मालू, आनंद शर्मा, कपिल पांडे, सोम पाठक, गोलू शर्मा के साथ स्वागत किया गया। गिरिजा कुंड में स्वर्णकार समाज द्वारा किशोर सोनी के साथ स्वागत किया गया। विभिन्न समाजों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया।
नगरपालिका चौक पर सामूहिक स्वागत
नगरपालिका चौक में अतुल मालू, गोलू मालू, नहाटा परिवार, भूरा परिवार एवं कुर्मी समाज की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, ददुआ पटेल, गोपाल, रजजू सनोडिया, घनश्याम सनोडिया, मोहन चंदेल, प्रकाश सनोडिया, भरत सनोडिया, रामसिंह सनोडिया, नगर पालिका के पार्षदगण एवं लक्ष्मीनारायण समिति की ओर से नरेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे।
इसके पश्चात व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया तथा शंकर मढ़िया में संजय बघेल एवं मंदिर समिति ने स्वागत किया। आगे आशीष नगपुरे, दीपक नगपुरे, संतोष नगपुरे एवं भारद्वाज परिवार द्वारा स्वागत किया गया।
शंकराचार्य चौक पर शोभायात्रा का समापन
शोभायात्रा शंकराचार्य चौक पहुंची, जहां गणेश मंदिर समिति की ओर से नरेन्द्र टांक, शिव सनोडिया, मुनिया टांक, अरविंद बघेल, संजू मिश्रा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहीं ऐतिहासिक राधा–कृष्ण विग्रह मूर्ति स्थापना हेतु आयोजित शोभायात्रा का समापन हुआ। आयोजन समिति के परिश्रम से यह शोभायात्रा ऐतिहासिक बन सकी।
21 से 28 फरवरी तक चल रहा धार्मिक आयोजन
उल्लेखनीय है कि 21 से 28 फरवरी तक श्री द्वारकाधीश मंदिर में राधा–कृष्ण मूर्ति विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। वहीं 21 फरवरी से गीता मनीषी निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज के व्यासत्व में भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ भी हो चुका है।
शोभायात्रा के माध्यम से संपूर्ण नगर धर्ममय वातावरण से ओतप्रोत रहा।




One Comment