सिवनी यशो JVPL टूर्नामेंट के तीसरा क्वाटर फाईनल मैच मै आज नाईट राइडर्स और सिटी बॉयस के मध्य खेला गया। जिसमें सिटी बॉयस के कप्तान राकेश अरेवा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो गलत साबित हुआ । नाईट राइडर्स ने निर्धारित 10 ओवर मे 1 विकेट के नुकसान पर 130 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सिटी बॉयस को यह मैच जितने के लिए 131 रनो लक्षय दिया,नाईट राइडर्स की और से संदीप मिश्रा ने सर्वाधिक 34 गेंदों मै 67 नीरू निर्मलकर ने 17 गेंद पर 42 रनो की पारी खेली सिटी बॉयस की और से एक मात्र विकेट सफीक ने लिया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी बॉयस ने 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 78 रन ही बना पाई। कप्तान राजा खान की शानदार गेंदबाजी एवं टीम के अच्छे क्षेत्र रक्षण से नाईट राइडर्स ने 52 रनो से यह मैच जीतकर सेमीफइनल मे प्रवेश किया ।सिटी बॉयस की और से सर्वाधिक रन अंतिम यादव ने 21रन की पारी खेली नाईट राइडर्स की और से राजा खान ने दो ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट लिए *इस मैच के मैन ऑफ दा मैच संदीप मिश्रा रहे।
*दोनों मैचो में निर्णायक की भूमिका बंटी बिसेन और सदाम खान रहे । 5 जून को चौथा क्वाटर फाईनल जेआरबी और यलगार के मध्य सुबह 7:00 बजे से खेला जाएगा l*



