Chhindwara, 04 August 2025
गौ मांस की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में छिंदवाड़ा देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 70 किलो गौ मांस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़े :- बंडोल पुलिस ने अवैध मवेशी परिवहन पर की कार्रवाई
गुप्त सूचना पर दबिश
थाना प्रभारी देहात निरीक्षक जी.एस. राजपूत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने प्रार्थी नीरज नागवंशी की सूचना पर 3 अगस्त को गुलाबी दाबा, मोहरली रोड से दिलीप परतेती को बिना नंबर की बाइक में दो बोरियों में 70 किलो गौ मांस ले जाते हुए पकड़ा।
पूछताछ में खुलासा
कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छिंदी के पास सीतारेवा नदी किनारे, सुभराती मुसलमान और उसके बेटों विक्की व छोटू मुसलमान के साथ मिलकर गौ मांस काटता और बेचता है। उसने छिंदवाड़ा के मोटू उर्फ इंत्याज खान, फिरोज खान समेत अन्य को भी मांस सप्लाई करने की बात स्वीकार की।
मामला दर्ज और धाराएं
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 403/25 धारा 4, 5, 9 म.प्र. गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, धारा 325 व 3(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़े :-अमेरिका से मांसाहारी दूध आयात का अरूण कपूर ने किया विरोध,
गिरफ्तार आरोपी
-
दिलीप पिता धीरनलाल परतेती, 40 वर्ष, ग्राम छिंदी
-
मोटू उर्फ इंत्याज पिता इकबाल, 55 वर्ष, शिवनगर कॉलोनी
-
फिरोज पिता रमजान खान, 48 वर्ष, सागर पेशा उंटखाना
-
अंसार उर्फ छोटू पिता मकबूल उर्फ सुभराती, 29 वर्ष, छिंदी
अंसार उर्फ छोटू के खिलाफ 2023 में भी गौ तस्करी का मामला दर्ज हुआ था, जो न्यायालय में लंबित है।
बाकी आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी
अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं।



