Wed, 18 Nov 2026 | 07:17:31 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत दुकानदारों को रखना होंगे दो डस्टबिन, गंदगी फैलाने पर लगेगा 1000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना विधिक सेवा सप्ताह के तहत घंसौर में मैराथन दौड़, 25 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह छींदा में अहिरी मढ़ई का भव्य रंगारंग आयोजन, खापा-बंदेली के श्रीकृष्ण ग्वाल मंडल ने मारी बाजी, प्रथम पुरस्कार पर जमाया कब्जा रेल मार्ग का दोहरीकरण, उजड़ेगा घंसौर! विरोध में जनता ने खोला मोर्चा, 500 से अधिक मकान-दुकानों पर संकट एएसपी दीपक मिश्रा सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित, सिवनी होटल कांड से पुलिस महकमे में भूचाल! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश कमलनाथ का जन्मदिन आज, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में होंगे सेवा, पूजा-अर्चना और भजन संध्या के आयोजन छिंदवाड़ा की पहचान शक्तियों से है, किसी व्यक्ति विशेष से नहीं : दादा गुरु 3 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक बाहर करने की तैयारी का आरोप किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत दुकानदारों को रखना होंगे दो डस्टबिन, गंदगी फैलाने पर लगेगा 1000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना विधिक सेवा सप्ताह के तहत घंसौर में मैराथन दौड़, 25 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह छींदा में अहिरी मढ़ई का भव्य रंगारंग आयोजन, खापा-बंदेली के श्रीकृष्ण ग्वाल मंडल ने मारी बाजी, प्रथम पुरस्कार पर जमाया कब्जा रेल मार्ग का दोहरीकरण, उजड़ेगा घंसौर! विरोध में जनता ने खोला मोर्चा, 500 से अधिक मकान-दुकानों पर संकट एएसपी दीपक मिश्रा सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित, सिवनी होटल कांड से पुलिस महकमे में भूचाल! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश कमलनाथ का जन्मदिन आज, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में होंगे सेवा, पूजा-अर्चना और भजन संध्या के आयोजन छिंदवाड़ा की पहचान शक्तियों से है, किसी व्यक्ति विशेष से नहीं : दादा गुरु 3 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक बाहर करने की तैयारी का आरोप

मैराथन दौड़ : विधिक सेवा सप्ताह के तहत घंसौर में मैराथन दौड़, 25 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2026 06:49 pm / Post views : 4

विधिक सेवा सप्ताह के तहत घंसौर में मैराथन दौड़, 25 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह
शेयर करें:

न्यायाधीश पूर्णिमा सैयाम सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Seoni, 18 November 2026

सिवनी / घंसौर यशो:- विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार, 18 नवंबर को तहसील विधिक सेवा समिति घंसौर के तत्वावधान में संदीपनी विद्यालय परिसर में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 25 प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में घंसौर न्यायालय की न्यायाधीश पूर्णिमा सैयाम, अनुविभागीय अधिकारी बिसेन सिंह गोंड, तहसीलदार अरुण भूषण दुबे तथा संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य संत कुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं पुलिस बल भी आयोजन में सहभागी बना।

मैराथन में प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। आयोजन के समापन पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन का संदेश भी दिया गया।

कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना अभियान का उद्देश्य

उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर से 20 नवंबर तक विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में घंसौर में विधिक जागरूकता शिविरों सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य आम नागरिकों और विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, न्याय व्यवस्था तथा निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता के प्रति जागरूक करना है।

मैराथन दौड़ के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज में विधिक जागरूकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें