Wed, 18 Nov 2026 | 07:21:34 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत दुकानदारों को रखना होंगे दो डस्टबिन, गंदगी फैलाने पर लगेगा 1000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना विधिक सेवा सप्ताह के तहत घंसौर में मैराथन दौड़, 25 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह छींदा में अहिरी मढ़ई का भव्य रंगारंग आयोजन, खापा-बंदेली के श्रीकृष्ण ग्वाल मंडल ने मारी बाजी, प्रथम पुरस्कार पर जमाया कब्जा रेल मार्ग का दोहरीकरण, उजड़ेगा घंसौर! विरोध में जनता ने खोला मोर्चा, 500 से अधिक मकान-दुकानों पर संकट एएसपी दीपक मिश्रा सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित, सिवनी होटल कांड से पुलिस महकमे में भूचाल! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश कमलनाथ का जन्मदिन आज, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में होंगे सेवा, पूजा-अर्चना और भजन संध्या के आयोजन छिंदवाड़ा की पहचान शक्तियों से है, किसी व्यक्ति विशेष से नहीं : दादा गुरु 3 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक बाहर करने की तैयारी का आरोप किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत दुकानदारों को रखना होंगे दो डस्टबिन, गंदगी फैलाने पर लगेगा 1000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना विधिक सेवा सप्ताह के तहत घंसौर में मैराथन दौड़, 25 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह छींदा में अहिरी मढ़ई का भव्य रंगारंग आयोजन, खापा-बंदेली के श्रीकृष्ण ग्वाल मंडल ने मारी बाजी, प्रथम पुरस्कार पर जमाया कब्जा रेल मार्ग का दोहरीकरण, उजड़ेगा घंसौर! विरोध में जनता ने खोला मोर्चा, 500 से अधिक मकान-दुकानों पर संकट एएसपी दीपक मिश्रा सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित, सिवनी होटल कांड से पुलिस महकमे में भूचाल! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश कमलनाथ का जन्मदिन आज, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में होंगे सेवा, पूजा-अर्चना और भजन संध्या के आयोजन छिंदवाड़ा की पहचान शक्तियों से है, किसी व्यक्ति विशेष से नहीं : दादा गुरु 3 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक बाहर करने की तैयारी का आरोप

धान खरीदी : किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2026 07:14 pm / Post views : 2

किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग
शेयर करें:

सिवनी जिले के 62,302 किसानों ने कराया पंजीयन, 2,441 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य; 20 जनवरी तक चलेगी खरीदी

Seoni, 18 November 2026

सिवनी यशो:- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की तैयारी पूरी करने प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिले में धान उपार्जन का कार्य 1 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होकर 20 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। किसानों से धान की खरीदी 2,441 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर की जाएगी। अपनी उपज विक्रय करने के लिए किसान 25 नवंबर से स्लॉट बुक कर सकेंगे।

धान उपार्जन की तैयारियों को लेकर बुधवार, 18 नवंबर को कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं, किसानों के पंजीयन, उपार्जन प्रक्रिया तथा भंडारण एवं परिवहन की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सिवनी कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार सहित उपार्जन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

सोमवार से शुक्रवार तक होगी धान की खरीदी

बैठक में जानकारी दी गई कि धान उपार्जन का कार्य निर्धारित अवधि में सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होगा। खरीदी केंद्रों पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक किसानों से धान लिया जाएगा। किसानों को अपनी उपज विक्रय करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्लॉट बुक करना अनिवार्य होगा। इसके लिए 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग की सुविधा शुरू की जाएगी।

खरीदी केंद्रों पर गुणवत्ता जांच से लेकर भंडारण तक की व्यवस्था

धान खरीदी शुरू होने से पहले सभी उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों पर पर्याप्त बारदाने, धान के सुरक्षित भंडारण के लिए गोदाम तथा परिवहन की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उपार्जन केंद्रों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

किसानों से निर्धारित एफएक्यू गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप ही धान की खरीदी की जाएगी। इसके लिए केंद्रों पर नमी मापक यंत्र एवं धान की सफाई के आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पारदर्शिता और सटीक तौल सुनिश्चित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटों से धान का वजन किया जाएगा।

सिवनी जिले में 62,302 किसानों का पंजीयन

समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए सिवनी जिले में कुल 62,302 किसानों का पंजीयन किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन को देखते हुए प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उपार्जन प्रारंभ होने से पहले सभी केंद्रों पर पर्याप्त मानव संसाधन, तकनीकी उपकरण, बारदाने, भंडारण और परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें