Wed, 18 Nov 2026 | 07:21:35 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत दुकानदारों को रखना होंगे दो डस्टबिन, गंदगी फैलाने पर लगेगा 1000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना विधिक सेवा सप्ताह के तहत घंसौर में मैराथन दौड़, 25 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह छींदा में अहिरी मढ़ई का भव्य रंगारंग आयोजन, खापा-बंदेली के श्रीकृष्ण ग्वाल मंडल ने मारी बाजी, प्रथम पुरस्कार पर जमाया कब्जा रेल मार्ग का दोहरीकरण, उजड़ेगा घंसौर! विरोध में जनता ने खोला मोर्चा, 500 से अधिक मकान-दुकानों पर संकट एएसपी दीपक मिश्रा सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित, सिवनी होटल कांड से पुलिस महकमे में भूचाल! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश कमलनाथ का जन्मदिन आज, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में होंगे सेवा, पूजा-अर्चना और भजन संध्या के आयोजन छिंदवाड़ा की पहचान शक्तियों से है, किसी व्यक्ति विशेष से नहीं : दादा गुरु 3 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक बाहर करने की तैयारी का आरोप किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत दुकानदारों को रखना होंगे दो डस्टबिन, गंदगी फैलाने पर लगेगा 1000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना विधिक सेवा सप्ताह के तहत घंसौर में मैराथन दौड़, 25 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह छींदा में अहिरी मढ़ई का भव्य रंगारंग आयोजन, खापा-बंदेली के श्रीकृष्ण ग्वाल मंडल ने मारी बाजी, प्रथम पुरस्कार पर जमाया कब्जा रेल मार्ग का दोहरीकरण, उजड़ेगा घंसौर! विरोध में जनता ने खोला मोर्चा, 500 से अधिक मकान-दुकानों पर संकट एएसपी दीपक मिश्रा सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित, सिवनी होटल कांड से पुलिस महकमे में भूचाल! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश कमलनाथ का जन्मदिन आज, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में होंगे सेवा, पूजा-अर्चना और भजन संध्या के आयोजन छिंदवाड़ा की पहचान शक्तियों से है, किसी व्यक्ति विशेष से नहीं : दादा गुरु 3 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक बाहर करने की तैयारी का आरोप

करियर मार्गदर्शन : सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2026 07:04 pm / Post views : 2

सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत
शेयर करें:

एच.आर. इंस्टीट्यूट बरघाट में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के दिए सफलता के मंत्र

Seoni, 18 November 2026

सिवनी / बरघाट यशो:- युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने और उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन समाजसेवी संगठन के अंतर्गत संचालित एच.आर. इंस्टीट्यूट बरघाट में एक दिवसीय करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य मार्गदर्शक एवं वक्ता के रूप में शिक्षाविद नरेश सिंह राजपूत उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को बदलते समय के अनुरूप शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का प्रेरक संदेश दिया।

img-20261118-wa0020-6afda931de8d6.webp

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर एच.आर. इंस्टीट्यूट की एचओडी श्रीमती कविता बनवाले, एकाउंटेंट वीरेन्द्र बोपचे, सुनील नामदेव, शरद बनवाले, पल्लवी बिसेन सहित बड़ी संख्या में युवा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बदलती तकनीक के साथ खुद को अपडेट करना जरूरी

मुख्य वक्ता नरेश सिंह राजपूत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर तेजी से बदलती तकनीक और नए कौशल का दौर है। ऐसे में केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है। युवाओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार विश्वविद्यालयों में संचालित आधुनिक और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का चयन करना चाहिए। समय के साथ स्वयं को अपडेट रखना ही प्रतिस्पर्धा के इस दौर में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण आधार है।

सरकारी नौकरी के बजाय स्वरोजगार की संभावनाओं पर भी दें ध्यान

श्री राजपूत ने कहा कि युवाओं को केवल सरकारी नौकरी के भरोसे नहीं रहना चाहिए। वर्तमान में विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में अनेक आधुनिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से युवा अपने कौशल को विकसित कर रोजगार के साथ स्वरोजगार के नए अवसर भी तलाश सकते हैं। तकनीकी ज्ञान, हुनर और सकारात्मक सोच के बल पर युवा न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सही पाठ्यक्रम का चयन, निरंतर सीखने की जिज्ञासा और लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पढ़ाई के साथ अनुभव और आय अर्जित करने की भी सीख

शिक्षाविद नरेश सिंह राजपूत ने शिक्षा के व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने पैरों पर खड़ा कर आत्मनिर्भर जीवन जीने योग्य बनाना है।

युवा अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए विभिन्न शैक्षणिक एवं कौशल विकास संस्थानों से जुड़कर अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य कर सकते हैं। इससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होने के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।

कार्यशाला में युवाओं को यह संदेश दिया गया कि बदलते समय की जरूरतों को समझते हुए शिक्षा के साथ कौशल, अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान को प्राथमिकता दें। यही प्रयास उनके उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का मजबूत आधार बन सकता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें