Sat, 31 Oct 2026 | 12:35:33 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
घंसौर के जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, सांसद कुलस्ते ने किया संवाद दुबई के बाजार में पहुंचेगा सिवनी का जंबो सीताफल, 31 अक्टूबर को पहली खेप होगी रवाना जनादेश से भागता विपक्ष आखिर किस लोकतंत्र की दुहाई दे रहा है? शासन की जमीन निजी हाथों में कैसे पहुंची? केवलारी में अधिग्रहित भूमि की बिक्री पर बड़ा सवाल दो माह से बिजली बंद, 4 नवंबर को भमोड़ी बस स्टैंड पर होगा चक्काजाम मेडिकल कॉलेज की बंद लिफ्ट सुधरवाने की जिम्मेदारी डीन की : चेयरमैन मनोज पुष्प 31 अक्टूबर को गूंजेगा ‘राष्ट्रीय चिंतन संवाद’, मुख्य वक्ता विनोद गोटिया लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर रखेंगे विचार सिवनी में आज मनाया जाएगा ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त आईटीआई कुरई के यशपाल सोनूसर को मिलेगी एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति घंसौर में आज दिशा समिति की बैठक, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे अध्यक्षता घंसौर के जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, सांसद कुलस्ते ने किया संवाद दुबई के बाजार में पहुंचेगा सिवनी का जंबो सीताफल, 31 अक्टूबर को पहली खेप होगी रवाना जनादेश से भागता विपक्ष आखिर किस लोकतंत्र की दुहाई दे रहा है? शासन की जमीन निजी हाथों में कैसे पहुंची? केवलारी में अधिग्रहित भूमि की बिक्री पर बड़ा सवाल दो माह से बिजली बंद, 4 नवंबर को भमोड़ी बस स्टैंड पर होगा चक्काजाम मेडिकल कॉलेज की बंद लिफ्ट सुधरवाने की जिम्मेदारी डीन की : चेयरमैन मनोज पुष्प 31 अक्टूबर को गूंजेगा ‘राष्ट्रीय चिंतन संवाद’, मुख्य वक्ता विनोद गोटिया लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर रखेंगे विचार सिवनी में आज मनाया जाएगा ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त आईटीआई कुरई के यशपाल सोनूसर को मिलेगी एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति घंसौर में आज दिशा समिति की बैठक, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे अध्यक्षता

घंसौर के जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, सांसद कुलस्ते ने किया संवाद

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 31, 2026 12:00 am / Post views : 3

घंसौर के जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, सांसद कुलस्ते ने किया संवाद
शेयर करें:

स्वामित्व योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को मिली निःशुल्क रजिस्ट्री, स्वसहायता समूहों को सीसीएल सहित स्वरोजगार गतिविधियों के लिए सहायता

Seoni, 30 September 2026

सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत घंसौर में आयोजित जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने शिविर में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

ghasara-ma-aayajata-haaa-janavashavasa-shavara-13-6ae4e2050d125.webp

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं, उनकी पात्रता और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आवेदनों की जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जनविश्वास शिविर शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का उनके बीच पहुंचकर समाधान करने का प्रभावी माध्यम हैं। केवल योजनाओं की जानकारी देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाना और उन्हें स्वरोजगार एवं आजीविका के साधनों से जोड़ना भी आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का आह्वान किया।

ghasara-ma-aayajata-haaa-janavashavasa-shavara-1-6ae4e21719e0e.webp

कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लिया जाए। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में अनावश्यक विलंब न हो तथा ग्रामीणों को योजनाओं की सही जानकारी और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

स्वामित्व योजना में निःशुल्क रजिस्ट्री, समूहों को सीसीएल का लाभ

शिविर में स्वामित्व योजना के पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क रजिस्ट्री की प्रतियां प्रदान की गईं। वहीं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े हितग्राहियों एवं स्वसहायता समूहों को सीसीएल सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सहायता उपलब्ध कराई गई। अन्य विभागों की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया।

उद्यम संवाद में हितग्राहियों ने बताए आत्मनिर्भरता के अनुभव

शिविर में आयोजित उद्यम संवाद में शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार एवं आजीविका की गतिविधियां संचालित कर रहे हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के माध्यम से पशुपालन कर रहे भीमसिंह यादव ने योजना से मिले सहयोग और पशुपालन से होने वाले लाभ की जानकारी दी।

ghasara-ma-aayajata-haaa-janavashavasa-shavara-6-6ae4e2304944f.webp

इसी तरह भगवान बिरसा मुंडा योजना का लाभ लेकर किराना दुकान संचालित कर रहे संतोष सैयाम ने बताया कि शासकीय सहायता से उन्हें स्वरोजगार शुरू करने और आगे बढ़ाने का अवसर मिला। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी श्रीमती मालती ग्रियाम ने स्वसहायता समूह के माध्यम से आजीविका के अवसरों और आर्थिक गतिविधियों में मिली सहायता के अनुभव साझा किए।

हितग्राहियों के अनुभवों ने ग्रामीणों को भी शासकीय योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।