Fri, 13 Nov 2026 | 08:11:23 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

दुबई के बाजार में जंबो सीताफल : दुबई के बाजार में पहुंचेगा सिवनी का जंबो सीताफल, 31 अक्टूबर को पहली खेप होगी रवाना

दुबई के बाजार में पहुंचेगा सिवनी का जंबो सीताफल, 31 अक्टूबर को पहली खेप होगी रवाना
शेयर करें:

'सीताफल से समृद्धि अभियान' को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, कलेक्टर हरी झंडी दिखाकर करेंगे निर्यात खेप रवाना

उद्यानिकी विभाग और जिला प्रशासन की पहल से स्थानीय किसानों को मिलेगा वैश्विक बाजार, नागपुर से कार्गो के जरिए दुबई पहुंचेगा सिवनी का सीताफल

Seoni, 30 September 2026

सिवनी यशो:- जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। अपनी मिठास, बड़े आकार और बेहतर गुणवत्ता के लिए पहचान रखने वाला सिवनी का जंबो सीताफल अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी दस्तक देने जा रहा है। जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के संयुक्त प्रयासों से पहली बार सिवनी के जंबो सीताफल का निर्यात दुबई किया जाएगा।

इस उपलब्धि के साथ जिले के 'सीताफल से समृद्धि अभियान' को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत स्थानीय किसानों के उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में 31 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर द्वारा सीताफल की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर दुबई के लिए रवाना किया जाएगा। यह जिले के कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

जिला कलेक्टर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सिवनी जिले की विशेष जलवायु और मिट्टी के कारण यहां उत्पादित जंबो सीताफल अपनी मिठास, बड़े आकार और उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।

'सीताफल से समृद्धि अभियान' के माध्यम से इसके उत्पादन को प्रोत्साहित करने के साथ किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

इस दिशा में उद्यानिकी विभाग एवं कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से किसानों को आधुनिक छंटाई, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और निर्यात के निर्धारित मानकों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय उत्पाद अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरे उतर सकें।

स्वसहायता समूह उपलब्ध कराएगा पहली खेप का सीताफल

उद्यानिकी विभाग के अनुसार दुबई भेजे जाने वाले पहले कंसाइनमेंट के लिए जिले के स्वसहायता समूह द्वारा सीताफल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत फलों की छंटाई, ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग की जाएगी। तैयार खेप को नागपुर से कार्गो के माध्यम से दुबई भेजा जाएगा।

किसानों के लिए खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय बाजार के रास्ते

सिवनी के जंबो सीताफल का दुबई निर्यात जिले के किसानों के लिए नए अवसरों का द्वार खोल सकता है। इससे स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार मिलने के साथ किसानों को अपनी उपज का व्यापक मूल्य प्राप्त करने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

विभाग को उम्मीद है कि आने वाले समय में खाड़ी देशों के साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सिवनी के सीताफल की मांग विकसित होगी।

जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी विभाग ने इस उपलब्धि के लिए जिले के प्रगतिशील सीताफल उत्पादक किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), स्वसहायता समूहों और अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों एवं सहयोगियों को बधाई दी है।

सिवनी के जंबो सीताफल का दुबई तक पहुंचना स्थानीय कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह प्रयास 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' की अवधारणा को धरातल पर साकार करने के साथ जिले की कृषि अर्थव्यवस्था को नई संभावनाओं से जोड़ने वाला साबित हो सकता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें