Chhindwara 03 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कोयला मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य एवं सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को सांसद कार्यालय में डब्ल्यूसीएल के जीएम अनूप हंजुरा और भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (BMS) पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में पेंच और कन्हान क्षेत्र की संचालित खदानों, नई कोयला खदानों की संभावनाओं और कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें :- सांसद बंटी विवेक साहू ने सुनी लोगों की समस्याएं और किया निराकरण
नई कोयला खदानों की योजना
सांसद साहू ने डब्ल्यूसीएल जीएम को नई कोयला खदानें प्रारंभ करने के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
कन्हान क्षेत्र की समीक्षा
बैठक में सांसद ने कन्हान क्षेत्र की भारत OCM और मोहन कालरी की फाइनल स्टेज की प्रगति रिपोर्ट, मोहन फेस-5 एवं नारायणी ओपनकास्ट के संचालन की स्थिति, तथा 200 कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
वन अनुमति और अन्य मांगें
सांसद ने तानसी, भाखरा और धाउनार्थ खदानों के लिए फॉरेस्ट परमिशन की स्थिति की जानकारी मांगी।
साथ ही शारदा माइन के अस्थायी कामगारों को स्थायी करने, पर्याप्त सपोर्ट मटेरियल, अधिकारियों और डॉक्टरों की व्यवस्था पर भी जोर दिया।
यह भी पढ़ें :- हरियाली तीज 2025 : किरार समाज छिंदवाड़ा द्वारा धूमधाम से मनाया गया पर्व
अधिकारियों को दिशा-निर्देश
बैठक के दौरान डब्ल्यूसीएल प्रबंधन ने मौजूदा कार्यवाही की जानकारी सांसद को दी। सांसद साहू ने लंबित मुद्दों पर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने और कर्मचारियों के हित में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।



