Sun, 29 Nov 2026 | 08:20:11 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी तीन बीईओ का मामला आया सामने, कलेक्टर ने दो को मूल पदस्थापना पर लौटाने के दिए निर्देश दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश प्राचीन पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय ज्ञान का खजाना, पुस्तकालय विशेषज्ञ आगे आएं : डॉ. संजीव सराफ बरघाट के बम्होडी गांव में लाखों की चोरी, करीब 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर अशोक शरणागत बने कुरई जनपद में सांसद प्रतिनिधि, भारती पारधी ने सौंपी जिम्मेदारी केस में खात्मा लगाने के नाम पर मांगे एक लाख, 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार जल संसाधन विभाग में अफसरशाही हावी, मुख्यालय से नदारद अधिकारी! सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी तीन बीईओ का मामला आया सामने, कलेक्टर ने दो को मूल पदस्थापना पर लौटाने के दिए निर्देश दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश प्राचीन पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय ज्ञान का खजाना, पुस्तकालय विशेषज्ञ आगे आएं : डॉ. संजीव सराफ बरघाट के बम्होडी गांव में लाखों की चोरी, करीब 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर अशोक शरणागत बने कुरई जनपद में सांसद प्रतिनिधि, भारती पारधी ने सौंपी जिम्मेदारी केस में खात्मा लगाने के नाम पर मांगे एक लाख, 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार जल संसाधन विभाग में अफसरशाही हावी, मुख्यालय से नदारद अधिकारी!

प्रबुद्ध जन संगोष्ठी : संविधान गौरव दिवस पर भाजपा कार्यालय में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 28, 2026 11:36 am / Post views : 19

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा कार्यालय में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन
शेयर करें:

कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने संविधान की मूल भावना, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों पर रखे विचार

मण्डला यशो :- भारतीय संविधान के अंगीकरण दिवस 26 नवंबर के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में संविधान गौरव दिवस के तहत प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस संगोष्ठी में नगर के प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना और लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने नागरिकों से संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्य वक्ता राजेश कस्तूरचंद जैन ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से लेकर वर्तमान समय तक की संवैधानिक यात्रा पर विचार रखे। उन्होंने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान की मूल भावना और संवैधानिक संस्थाओं के महत्व पर चर्चा की। साथ ही भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र सरकार द्वारा संविधान के संरक्षण और संवैधानिक मूल्यों के प्रति किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए देश की लोकतांत्रिक यात्रा और विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

संगोष्ठी में लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, नागरिक सहभागिता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्धजनों की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम का मंच संचालन जयदत्त झा ने किया तथा आभार प्रदर्शन रानू राजपूत ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश जैन, जयदत्त झा, जिला मंत्री जोरावर सिंह, कृष्णा पंजवानी, विकास यादव, कार्यालय प्रभारी विनय मिश्रा, मोर्चा अध्यक्ष भावना साहू, जुगल बघेल सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष