Sun, 29 Nov 2026 | 08:14:17 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी तीन बीईओ का मामला आया सामने, कलेक्टर ने दो को मूल पदस्थापना पर लौटाने के दिए निर्देश दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश प्राचीन पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय ज्ञान का खजाना, पुस्तकालय विशेषज्ञ आगे आएं : डॉ. संजीव सराफ बरघाट के बम्होडी गांव में लाखों की चोरी, करीब 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर अशोक शरणागत बने कुरई जनपद में सांसद प्रतिनिधि, भारती पारधी ने सौंपी जिम्मेदारी केस में खात्मा लगाने के नाम पर मांगे एक लाख, 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार जल संसाधन विभाग में अफसरशाही हावी, मुख्यालय से नदारद अधिकारी! सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी तीन बीईओ का मामला आया सामने, कलेक्टर ने दो को मूल पदस्थापना पर लौटाने के दिए निर्देश दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश प्राचीन पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय ज्ञान का खजाना, पुस्तकालय विशेषज्ञ आगे आएं : डॉ. संजीव सराफ बरघाट के बम्होडी गांव में लाखों की चोरी, करीब 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर अशोक शरणागत बने कुरई जनपद में सांसद प्रतिनिधि, भारती पारधी ने सौंपी जिम्मेदारी केस में खात्मा लगाने के नाम पर मांगे एक लाख, 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार जल संसाधन विभाग में अफसरशाही हावी, मुख्यालय से नदारद अधिकारी!

जनगणना प्रपत्र में ओबीसी मांग : जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग को लेकर पदमी में विशाल महासभा, आंदोलन जारी रखने का संकल्प

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 28, 2026 10:48 am / Post views : 21

जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग को लेकर पदमी में विशाल महासभा, आंदोलन जारी रखने का संकल्प
शेयर करें:

सरकार पर दबाव बनाने एकजुट हुए मूलनिवासी संगठन, एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने बुलंद की आवाज

मंडला यशो :- आगामी जनगणना के प्रपत्र में ओबीसी का अलग कॉलम शामिल किए जाने की मांग को लेकर ओबीसी संगठनों के चरणबद्ध आंदोलन के अंतिम चरण में 30 नवंबर को पदमी में विशाल महासभा का आयोजन किया गया। पदमी चौराहे पर शहीद उमराव सिंह की प्रतिमा के समीप दोपहर 1 बजे आयोजित इस महासभा में विभिन्न मूलनिवासी संगठनों के साथ एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

महासभा में वक्ताओं ने जनगणना प्रपत्र में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए सरकार से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज की वास्तविक सामाजिक और जनसांख्यिकीय स्थिति सामने लाने के लिए उसकी अलग गणना आवश्यक है। समाज की जनसंख्या के वास्तविक आंकड़े सामने आएंगे, तभी उसकी उचित हिस्सेदारी और अधिकारों की मांग को मजबूती मिल सकेगी।

आयोजकों और वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जनगणना प्रपत्र में ओबीसी का अलग कॉलम शामिल किए जाने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। महासभा में उपस्थित लोगों ने सामाजिक अधिकारों और मांगों के लिए संगठित संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

संविधान दिवस पर हुआ था कैडर कार्यक्रम

महासभा की तैयारियों और सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पदमी में कैडर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की उद्देशिका के सामूहिक वाचन से हुई। प्रशिक्षक कुंज बिहारी पटैल ने उपस्थित लोगों को संविधान के मूल्यों और उसके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संविधान समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।

इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक और सामाजिक संस्थानों में संविधान के अनुच्छेदों की जानकारी देने की पहल होनी चाहिए, ताकि नागरिक अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को भली-भांति समझ सकें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष