Sun, 22 Nov 2026 | 06:00:52 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! जो कहा, वह किया! डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जारी किया MPPSC का 2027 परीक्षा कैलेंडर दिल्ली, भोपाल और इंदौर के लिए सीधी ट्रेन की मांग! रेलवे के सामने 10 प्रस्ताव, लामता में आरक्षण केंद्र और एक्सप्रेस स्टॉपेज की भी उठी आवाज सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! जो कहा, वह किया! डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जारी किया MPPSC का 2027 परीक्षा कैलेंडर दिल्ली, भोपाल और इंदौर के लिए सीधी ट्रेन की मांग! रेलवे के सामने 10 प्रस्ताव, लामता में आरक्षण केंद्र और एक्सप्रेस स्टॉपेज की भी उठी आवाज

सिवनी में नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय खोलने की मांग, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शून्यकाल में उठाई आवाज

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 07, 2025 11:51 am / Post views : 1232

सिवनी में नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय खोलने की मांग, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शून्यकाल में उठाई आवाज
शेयर करें:

Seoni 7 August 2025
सिवनी यशो:- विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान केवलारी विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी एवं बालाघाट जिलों के लिए पृथक नगर एवं ग्राम निवेश (T&CP) कार्यालय सिवनी जिला मुख्यालय में प्रारंभ करने की जोरदार मांग की।

यह भी पढ़ें:- विधानसभा में उठे सवाल: क्या विधानसभा प्रश्न की गोपनीयता भंग करना अपराध नहीं?/p>

श्री मुनमुन ने शून्यकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वर्तमान में सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिलों के लिए नगर एवं ग्राम निवेश का कार्यालय छिंदवाड़ा में स्थित है।

इससे सिवनी और बालाघाट के नागरिकों को बार-बार लंबी दूरी तय कर छिंदवाड़ा जाना पड़ता है, जिससे समय, धन और श्रम की भारी बर्बादी होती है।

चार जिलों का कार्य एक कार्यालय से – देरी और दिक्कत

उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा स्थित कार्यालय पर चार जिलों का कार्यभार होने से कार्यों में देरी स्वाभाविक है।

आम जनता के कार्य समय पर नहीं हो पाते, जिससे उन्हें विलंब, मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।

सिवनी – आदर्श स्थान, मध्य में स्थित

विधायक मुनमुन ने सिवनी की भौगोलिक स्थिति को उपयुक्त बताते हुए कहा कि यह जिला जबलपुर-नागपुर मार्ग के मध्य में स्थित है, और यहाँ सुव्यवस्थित रूप से नया T&CP कार्यालय संचालित किया जा सकता है।

इससे न केवल कार्यप्रणाली में गति आएगी बल्कि नागरिकों को राहत भी मिलेगी।

विधानसभा में की स्पष्ट मांग

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सदन में आग्रह करते हुए कहा कि "सिवनी जिला मुख्यालय में सिवनी एवं बालाघाट जिलों के लिए पृथक नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।"

यह कदम दोनों जिलों के नागरिकों के लिए प्रशासनिक सुविधा, पारदर्शिता और विकास गति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष