मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

किसानों की मांग पर ग्राम मालनवाड़ा में खुला नया धान उपार्जन केंद्र

छींदा के समीप स्वसहायता समूह करेगा खरीदी, विधायक ठा. रजनीश सिंह ने किया शुभारंभ

Seoni December 17, 2025
सिवनी यशो:- किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए छींदा के समीप ग्राम मालनवाड़ा में शासन द्वारा नया धान उपार्जन खरीदी केंद्र प्रारंभ कर दिया गया है। इस केंद्र का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ठा. रजनीश सिंह की उपस्थिति में हुआ। यहां शोभा स्व सहायता समूह, मजगंवा (धनौरा) शासन की गाइडलाइन के अनुसार धान की खरीदी करेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छींदा क्षेत्र में पहले से ग्राम छींदा स्थित मां पद्मावती वेयरहाउस तथा ग्राम तिंदुआ में मैदान पर धान खरीदी की जा रही है, लेकिन क्षेत्र में धान की बढ़ती पैदावार और अधिक आवक को देखते हुए प्रशासन ने किसान हित में मालनवाड़ा में एक अतिरिक्त खरीदी केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया।

शुभारंभ अवसर पर विधायक ठा. रजनीश सिंह ने केंद्र प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान की खरीदी पूरी पारदर्शिता और शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार की जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य समय पर उपलब्ध कराना है।

किसानों को सीधा लाभ मिलेगा

इस नए धान उपार्जन केंद्र से मालनवाड़ा,

किसानों की मांग पर शुरू हुआ मालनवाड़ा धान उपार्जन केंद्र, विधायक रजनीश सिंह रहे उपस्थित”
किसानों की मांग पर मालनवाड़ा में खुला धान उपार्जन केंद्र | छींदा सिवनी

बिछुआ,

खुरशीपार माल,

गोपेवानी,

छोटी बेगरवानी,

खुरशीपार दीप,

पुंगार सहित सिवनी जिले के अंतिम छोर के ग्राम सरई तक के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

किसान अब नजदीक ही अपनी धान उपज बेच सकेंगे, जिससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी।

शुभारंभ अवसर पर रहे उपस्थित

धान उपार्जन केंद्र मालनवाड़ा के प्रारंभ अवसर पर विधायक ठा. रजनीश सिंह,

जनपद सदस्य मुकेश राजपूत,

जनपद सदस्य नेमी उईके,

ग्राम सरपंच,

केंद्र प्रभारी आयुष सोनी,

मोनू राय,

निजाम खान,

ओंकार पुजाम,

अनुराग सिंह राजपूत,

गौहरशाह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

https://mpeuparjan.nic.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!