मध्यप्रदेशसिवनी

अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में जनपद कार्यालय में श्रमदान

Balaghat September 26, 2025

सिवनी यशो:- स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जिलेभर में लगातार स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत आज जनपद कार्यालय परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कार्यालयीन समय में ही श्रमदान कर साफ-सफाई की।

      अभियान के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यस्थल से निकलकर सामूहिक रूप से सफाई कार्य में जुट गए। कार्यालय के विभिन्न कक्षों, परिसर एवं आसपास की जगहों की झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई तथा कचरा निपटान कर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया गया। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि कार्यालयीन समय में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देना इस बात का प्रमाण है कि नियमित कार्यों के साथ स्वच्छ वातावरण बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। श्रमदान से टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। जनपद कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।  

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2058054

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!