Wed, 21 Oct 2026 | 08:12:28 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित : मीना बिसेन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 18, 2025 10:03 pm / Post views : 387

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित : मीना बिसेन
शेयर करें:
Seoni, 18 September 2025 सिवनी यशो:- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस अवसर पर प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ बुधवार को सिवनी नगर के हृदय स्थल श्री दुर्गा चौक से स्वच्छता अभियान के साथ किया गया। यह अभियान 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा।

मोदी का जीवन राष्ट्र और समाजसेवा को समर्पित

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, मजदूर, युवा, महिला और किसान के उत्थान हेतु नई विकास-यात्रा का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा – “मोदी जी का व्यक्तित्व और सिद्धांत पूर्ण रूप से राष्ट्र को समर्पित हैं। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि उनके विचारों और कार्यों का प्रचार-प्रसार समाज तक पहुँचाएं।”

सेवा पखवाड़ा में हर कार्यकर्ता की भागीदारी ज़रूरी

जिला प्रभारी राजेश त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कृतित्व और व्यक्तित्व राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प ले। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में व्यापक रूप से चलेगा और मंडल से लेकर गांव तक कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे।

श्रमदान और नागरिकों की सहभागिता

श्री दुर्गा मंदिर परिसर, चौक और गार्डन की सफाई से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जुलूस के रूप में बुधवारी मुख्य बाजार, चिल्हर सब्जी मंडी, मारुति मंदिर मार्ग होते हुए वापस दुर्गा चौक तक सफाई अभियान चलाया गया। झाड़ू लगाकर और कचरा उठाकर नागरिकों ने नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प दोहराया। [caption id="attachment_35200" align="alignright" width="300"]“श्रमदान करते हुए कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने नगर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।” प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सिवनी में सेवा पखवाड़े का आगाज़[/caption]

धन्यवाद और शपथ

कार्यक्रम के समापन पर राजेश त्रिवेदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छ नगर बनाना हम सबका कर्तव्य है। स्वास्थ्य, रक्तदान और वृक्षारोपण कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सिवनी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा मुख्य अतिथि रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और आगे भी योगदान हेतु पंजीयन कराया। इसके साथ ही जिले के सभी मंडलों में वृक्षारोपण, मरीजों को फल वितरण और स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। [caption id="attachment_35203" align="alignleft" width="300"]श्रमदान करते हुए कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने नगर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।” प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सिवनी में सेवा पखवाड़े का आगाज़[/caption]

उपस्थित प्रमुखजन

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से – भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन विधायक दिनेश राय मुनमुन पूर्व सांसद ढाल सिंह बिसेन पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सुदर्शन बाझल नपा अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया संतोष अग्रवाल, आनंद शर्मा, प्रदीप राय, डॉ. अभिजीत चौहान, लालू राय, उर्मिला उईके, संजय भलावी, कमल अग्रवाल, छिद्दीलाल श्रीवास, युवराज राहंगडाले, अभिषेक दुबे, श्रीमती डाली अमित डागोर, श्रीमती किरण भलावी, रमेश तिवारी, अजय त्रिवेदी-  रविशंकर भांगरे, राजेश राजू यादव, विजय गोलू मिश्रा, अनिल पटवा, शुभम राजपूत, विनोद सोनी, संजय सोनी, गोपाल पवमें, पापे चौरसिया, बादल बैन, अनिल कश्यप, निशा नाग, अनूप मिश्रा, समीर अग्रवाल, रामलाल राय, सुजीत मिश्रा, अशोक कश्यप, मोंटू दुबे, भीम डहेरिया, दीपक बघेल, विनायक शर्मा, संदीप माना ठाकुर, दिलीप दुदानी, राजा पराते, सरजू सदाफल सहित बड़ी संख्या में नागरिक और महिला शक्ति की उपस्थिति रही। https://www.ijhssi.org/papers/vol10(10)/Ser-1/G1010014955.pdf

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष