प्रायवेट बसें बंद होंगी ? रापनि बसें शुरू करने की तैयारी, बस संचालकों में हड़कंप
प्रायवेट बस बंद, रापनि बस होगी प्रारंभ!
प्रायवेट बस एसोसिएशन की बैठक में जताई गई चिंता
Seoni 15 January 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में राज्य परिवहन निगम (रापनि) को पुनः प्रारंभ करने
की राज्य सरकार की मंशा के बाद प्रायवेट बस संचालकों में चिंता का माहौल बन गया है।
इसी को लेकर सिवनी में प्रायवेट बस ऑपरेटर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई।
मध्यप्रदेश मोटरयान नियम 1984 में संशोधन का प्रारूप राजपत्र में प्रकाशित किया गया है,
जिस पर 80 दिवस में आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। इसके बाद प्रदेश में
रापनि बसें पुनः प्रारंभ किए जाने की तैयारी की जा रही है।
एसोसिएशन अध्यक्ष तेजबली सिंह ने बताया कि-
राज्य सरकार के निर्देश पर
प्रायवेट बस संचालकों को पांच वर्ष के लिए परमिट दिए गए हैं। ऐसे में रापनि बसों के
संचालन से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है।
जिले में लगभग 10 हजार लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से
प्रायवेट बस व्यवसाय से जुड़े हैं। बसें बंद होने की स्थिति में
बड़े पैमाने पर बेरोजगारी की आशंका जताई गई।
बस संचालकों की बैठक अभिनंदन रेस्टोरेंट में आयोजित हुई, जिसमें
चंद्रभान सिंह ठाकुर,
पुष्पेंद्र सिंह,
संजय नागपुरे,
रामायण सिंह सनोडिया,
सुभाष गनवानी,
निलेश साहू,
इब्राहिम खान,
रज्जू ठाकुर,
पवन दिवाकर सहित
अनेक बस संचालक उपस्थित रहे।
अगली रणनीति:
न्यायालय जाने की तैयारी पर भी सहमति जताई।



