छिंदवाड़ाराजनीति

मुझे जबरन 4 दिन जेल में रखा गया, नशे के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी- पूर्णिमा वर्मा

उन्होंने सरकार पर माफियों के सामने नतमस्तक होने का लगाया आरोप

Chhindwara 05 September 2025

छिंदवाड़ा यशो:- गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में नशे के खिलाफ लड़ाई जारी रखे जाने का ऐलान करते हुए कहा कि वह महिलाओं के हितों में अपने नशाबंदी के अभीयान को लगातार जारी रखेंगे और प्रदेश सरकार और प्रशासन की दमन की नीतियों के आगे घुटने नहीं टकेंगी ।

उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से शराब माफिया के आगे नतमस्तक है और इसे लेकर बड़ा अजीब तर्क दिया जाता है कि राजस्व की प्राप्ति के लिए शराब की बिक्री आवश्यक है । उन्होंने कहा कि मेरी समझ में नहीं आता की युवाओं को नशे की गर्त में डालकर आखिर सरकार कौन से समाज का निर्माण कर रही है । महिलाओं के हितों में  गुलाबी गैंग नशे के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे

अपनी 4 दिन की जेल यात्रा पर उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरी आवाज को दबाने के लिए मुझे जबरन 4 दिन तक जेल में बंद रखा जबकि संबंधित धाराओं में तुरंत जमानत दी जा सकती थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन में जानबूझकर मुझे चार दिन तक जेल में बंद रखा आखिरकार मुझे न्यायालय से जमानत प्राप्त हुई नहीं तो प्रशासन की पूरी कोशिश थी कि वह मुझे जेल से बाहर न आने दे।

https://www.aajtak.in/madhya-pradesh/story/uma-bharti-opens-front-on-liquor-ban-in-mp-says-chowkidar-abhi-zinda-hai-ntc-rptc-2217785-2025-04-15

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!