सिवनीमध्यप्रदेश

सिवनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ परामर्शदाता समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक

समिति ने रेलवे संचालन, यात्री सुरक्षा, स्टेशन विकास, ट्रेन विस्तार और अनुमतियों से जुड़े कुल 18 प्रमुख सुझाव प्रस्तुत दिये

Seoni 15 November  2025
सिवनी यशो:- सिवनी रेलवे स्टेशन की यात्री सुविधाओं के उन्नयन और नई सेवाओं की मांग को लेकर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के साथ परामर्शदाता समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न स्टेशन विकास मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और समिति ने डीआरएम को एक सुझाव पत्र भी सौंपा।

“सिवनी रेलवे स्टेशन परामर्शदाता समिति के प्रतिनिधि मंडल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के डीआरएम से मुलाकात कर यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेन संख्या 58830 को नैनपुर तक बढ़ाने, भोमा–पलारी–केवलारी में स्टॉपेज देने, प्लेटफॉर्म विकास, सफाई, CCTV, GRP चौकी, पार्किंग सुधार और अन्य रेलवे सुविधाओं की मांग पर चर्चा की गई।
सिवनी रेलवे स्टेशन यात्री सुविधाएँ बढ़ाने हेतु डीआरएम को सुझाव पत्र

प्रमुख माँगें व सुझाव

समिति ने रेलवे संचालन, यात्री सुरक्षा, स्टेशन विकास, ट्रेन विस्तार और अनुमतियों से जुड़े कुल 18 प्रमुख सुझाव प्रस्तुत दिये है जिनमें प्रमुख्य रूप से –

आरक्षण एवं टिकटिंग

आरक्षण खिड़की का समय बढ़ाया जाए, स्टेशन पर कैन्टीन/फूड स्टॉल शुरू किए जाएँ।

स्टेशन में एटीएम स्थापना हेतु निविदा जल्द जारी की जाए, पार्किंग व्यवस्था में सुधार हो और शुल्क केवल निर्धारित दर पर ही लिया जाए।
मठ – मंदिर ग्राउंड की ओर से प्रवेश करने वाले पैदल यात्रियों के लिए रिवॉल्विंग गेट लगाया जाए। स्टेशन के बाहर व्यवस्थित ऑटो-रिक्शा स्टैंड विकसित किया जाए।

साफ-सफाई व बैठने की सुविधा

प्लेटफॉर्म व स्टेशन परिसर में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा हेतु पर्याप्त बेंच/कुर्सियाँ लगाई जाएँ।

सुरक्षा एवं निगरानी

स्टेशन परिसर में अतिरिक्त ष्टष्टञ्जङ्क कैमरे लगाए जाएँ।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में त्रक्रक्क थाना/चौकी की स्थापना अनिवार्य रूप से की जाए।

ट्रेन विस्तार एवं स्टॉपेज

बैतूल–सिवनी ट्रेन (Train No. 58830) को नैनपुर तक बढ़ाया जाए।

विस्तारित रूट में भोमा, पलारी और केवलारी स्टेशनों पर स्टॉपेज प्रदान किया जाए।

पातालकोट एक्सप्रेस एवं पेचवैली एक्सप्रेस में एसी कोच बढ़ाए जाएँ।

निर्माण एवं शासकीय अनुमतियाँ

नगर विकास एवं निर्माण कार्यों से संबंधित शासकीय विभागों द्वारा दी जाने वाली सभी अनुमतियों का निराकरण 15 दिनों के भीतर किया जाए।

समिति सदस्यों ने कहा कि ये सभी माँगें यात्रियों की सुविधा, स्टेशन विकास और सुरक्षा से सीधे जुड़ी हैं। रेलवे प्रशासन से अपेक्षा है कि शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सुजीत कुमार, रेलवे अधिकारी (छिंदवाड़ा), दिनेश प्रसाद, स्टेशन मास्टर

और समिति सदस्य आलोक दुबे,

राजेश त्रिवेदी,

रमेश तिवारी, राजेश (राजू) यादव, एवं तरुण मुनिया टांक उपस्थित रहे ।

https://www.mpinfo.org/mpinfostatic/hindi/e-rojgar/2023/eRojgar-03-April-2023-To-09-April-2023.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!