Sun, 01 Nov 2026 | 08:42:18 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
खड़गे का 'जन-महाभियोग' : लोकतंत्र की चिंता या राजनीतिक दबाव की नई रणनीति? वोट बचाओ की गूंज सिवनी तक पहुंची, गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन सहकारी बैंक के प्रशासक आज सिवनी में, बैंक की कार्यप्रणाली की लेंगे जानकारी खेती की नई तकनीक सीखेंगे किसान, CM मोहन यादव भी करेंगे सीधा संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में जबलपुर में निकलेगी विशाल पदयात्रा स्थापना दिवस पर किसानों को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर मोगली के जंगल में जुटे प्रदेशभर के बच्चे, सुबह 5 बजे बाघों के घर की सैर करेंगे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर चला स्वच्छता अभियान, वनकर्मियों ने दिया स्वच्छता का संदेश जरेरा सेवा सहकारी समिति के नवीन भवन निर्माण की मांग, अपेक्स बैंक अध्यक्ष ने दिया शीघ्र स्वीकृति का भरोसा शिक्षक की पत्नी के बैंक खाते में सरकारी फंड से 92 हजार से अधिक का भुगतान! खड़गे का 'जन-महाभियोग' : लोकतंत्र की चिंता या राजनीतिक दबाव की नई रणनीति? वोट बचाओ की गूंज सिवनी तक पहुंची, गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन सहकारी बैंक के प्रशासक आज सिवनी में, बैंक की कार्यप्रणाली की लेंगे जानकारी खेती की नई तकनीक सीखेंगे किसान, CM मोहन यादव भी करेंगे सीधा संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में जबलपुर में निकलेगी विशाल पदयात्रा स्थापना दिवस पर किसानों को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर मोगली के जंगल में जुटे प्रदेशभर के बच्चे, सुबह 5 बजे बाघों के घर की सैर करेंगे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर चला स्वच्छता अभियान, वनकर्मियों ने दिया स्वच्छता का संदेश जरेरा सेवा सहकारी समिति के नवीन भवन निर्माण की मांग, अपेक्स बैंक अध्यक्ष ने दिया शीघ्र स्वीकृति का भरोसा शिक्षक की पत्नी के बैंक खाते में सरकारी फंड से 92 हजार से अधिक का भुगतान!

महेन्द्र सिंह यादव प्रवास : सहकारी बैंक के प्रशासक आज सिवनी में, बैंक की कार्यप्रणाली की लेंगे जानकारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 01, 2026 07:08 pm / Post views : 10

सहकारी बैंक के प्रशासक आज सिवनी में, बैंक की कार्यप्रणाली की लेंगे जानकारी
शेयर करें:

महेन्द्र सिंह यादव बलराम महोत्सव में होंगे शामिल, शाम 4 बजे अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

Seoni, 01 November 2026

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव सोमवार 2 नवंबर को सिवनी प्रवास पर रहेंगे। उनके दौरे के दौरान जहां वे कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होंगे, वहीं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की कार्यप्रणाली और मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। शाम को बैंक मुख्यालय में होने वाली बैठक को इस दौरे का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. सोनी के अनुसार प्रशासक यादव सुबह 10 बजे सिवनी पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे वे कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े आयोजन में उनकी मौजूदगी रहेगी।

शाम को बैंक मुख्यालय में होगी समीक्षा बैठक

बलराम कृषि महोत्सव में सहभागिता के बाद महेन्द्र सिंह यादव शाम 4 बजे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। बैठक में बैंक की वर्तमान स्थिति, बैंकिंग कार्यप्रणाली, विभिन्न गतिविधियों के संचालन और आगामी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, कामकाज की स्थिति समझने और आवश्यक सुधारों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है। प्रशासक के इस दौरे को बैंक के कामकाज की समीक्षा और अधिकारियों के साथ सीधे संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

3 नवंबर को छिंदवाड़ा के लिए होंगे रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव 3 नवंबर को सिवनी से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके प्रवास को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. सोनी ने बताया कि दौरे के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें