Wed, 25 Nov 2026 | 06:46:48 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि

पेयजल समस्या का समाधान: माचागोरा बांध से भीमगढ़ बांध के लिए छोड़ा गया पानी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 19, 2025 07:33 pm / Post views : 621

पेयजल समस्या का समाधान: माचागोरा बांध से भीमगढ़ बांध के लिए छोड़ा गया पानी
शेयर करें:

भीमगढ़ बांध का जलस्तर बढऩे से जलापूर्ति होगी सुगम

Seoni 19 April 2025
सिवनी यशो:- शनिवार 19 अप्रैल को पेंच व्यपवर्तन परियोजना माचागोरा बांध से भीमगढ़ बांध के लिए नहर द्वारा पानी छोड़ा गया हैं। इस अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद विवेक साहू एवं विधायक सिवनी दिनेश राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय हैं कि पानी के भीमगढ़ बांध तक पहुँचने से जलस्तर से बढ़ोतरी होने पर भीमगढ़ बांध से संचालित हो रही नगरीय क्षेत्र सिवनी एवं अन्य समूह नलजल योजना का क्रियान्वयन सुगमता से हो सकेगा। इस दौरान नहर से सिंचाई एवं अन्य प्रयोजन के लिये पानी लेना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया। 
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि सिवनी नगर सहित समूह नलजल योजना से संचालित पेयजल सप्लाई योजनाएं भीमगढ़ बांध में जलस्तर नीचे चले जाने से बांधित हो गयी थी । नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल सप्लाई व्यवस्था लडख़ड़ाने से जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता बढ़ गयी थी वहीं आमजनता में उत्पन्न परिस्थिती से आक्रोश मिश्रित चिंताएँ थी । उत्पन्न पेयजल संकट को लेकर आरोप प्रत्यारोप और जिम्मेदारी निर्धारित करने पर जोर दिया जा रहा था । 
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं जिला कलेक्टर सूखे पड़े भीमगढ़ बांध पहुँचकर स्थिती का जायजा ले रहे थे और पेयजल व्यवस्था को सुचारू करने के लिये टेंकरों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था दी गयी परंतु यह व्यवस्था अधिक दिनों तक चलाना संभव नहीं है । इस बात को समझते हुये सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव एवं जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से चर्चा की और यह सुनिश्चित किया कि इस ग्रीष्मकाल में जल आपूर्ति के लिये माचागोरा बांध से भीमगढ़ बांध में पानी छोड़ा जायेगा । 
शनिवार को माचागोरा बांध से भीमगढ़ डेम के लिये पानी छोड़ दिया गया है । यह पानी भीमगढ़ डेम तक पहुँचने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा । छोडे गये पानी को बीच में किसान सिंचाई के न लें इस प्रकार की सूचना जिला कलेक्टर द्वारा जारी की गयी है और सिंचाई विभाग तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी इस पर निगरानी भी रखेंगे । माचागोरा डेम से पानी छोड़े जाने की जानकारी मिलने से आमजनता ने राहत की सांस ली है । 

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें