सिवनी
Trending

सिवनी : बकाया न चुकाने पर नगर पालिका ने कर दी 13 दुकानें सील

कार्यवाही होने से बकायादारों में हडकंप, 06 ने जमा की राशि

Seoni, 19 July 2025
सिवनी यशो:- नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा बकायादारों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये बकायादारों की दुकानों को सील किया जा रहा है । परिषद की इस प्रकार की कार्यवाही से बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है और अनेक बकायादार बकाया राशि धड़ाधड़ जमा भी कर रहे है । शनिवार को नगर पालिका ने बस स्टैंड, दलसागर गुमठी, और सदर कॉम्प्लेक्स बुधवारी बाजार की 13 दुकानों को सील किया । इन दुकानदारों पर 5,89,812 की बकाया राशि थी जो उन्होंने निकाय कोष में जमा नहीं की थी।

शनिवार को की गयी कार्रवाई मुख्य नगर पालिका अधिकारी विशाल सिंह मर्सकोले के निर्देश पर प्रभारी राजस्व निरीक्षक निर्मल अवधिया, रामभरोष बघेल और आर.एस.आई. महेश सोनी सहित अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में की गई।

नगर पालिका सिवनी ने जिन 13 दुकानों को सील किया इन सभी दुकानदारों को बकाया राशि जमा करने के लिए पहले भी नोटिस जारी किए थे। निर्धारित समय-सीमा में राशि जमा न करने के बाद ही यह सीलबंदी की कार्रवाई की गई है।

सिवनी : बकाया न चुकाने पर नगर पालिका ने कर दी 13 दुकानें सील - Seoni News
बुधवारी बाजार की 13 दुकानों को सील किया

6 दुकानों की सील खोली गई

सुबह सील की गई 13 दुकानों में से, दोपहर तक 6 दुकानदारों ने 1,25,009 की राशि नगर पालिका में जमा करा दी, जिसके बाद उनकी दुकानों की सील खोल दी गई। इन दुकानदारों द्वारा वर्षो से राशि जमा नहीं की जा रही थी ।

आज की गयी कार्रवाई के दौरान नपा के कर्मचारी सावन चौहान, सतीश रजक, प्रदीप विश्वकर्मा, नेहाल बाघमारे, सुनील बघेल, लक्ष्मीकांत लाहोरी, और देवेंद्र बेलजी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button