छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

रामगढ़ में बाघ की दहशत, बस्ती से 400 मीटर दूर खेत में मिले पगमार्क

गन्ना खेत में दिखे निशान, किसान खेतों में जाने से डरे; वन विभाग ने लगाए CCTV कैमरे

Chhindwara 27 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:-चौरई विकासखंड की ग्राम पंचायत रामगढ़ में बाघ की मौजूदगी से दहशत का माहौल बन गया है। रामगढ़ बस्ती से महज 400 मीटर दूर मानू पटेल के गन्ना खेत में बाघ के पगमार्क मिलने के बाद किसानों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। हालात ऐसे हैं कि किसान खेतों में सिंचाई तक नहीं कर पा रहे हैं।

गन्ना खेत में पगमार्क दिखाई देने के बाद किसानों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान अधिकारियों ने पगमार्क को बाघ का होना पुष्टि किया, जिसके बाद रामगढ़ सहित आसपास के गांवों में भय का वातावरण बन गया।

Ramgarh village Chhindwara tiger pugmarks found near farmland
रामगढ़ में गन्ना खेत में मिले बाघ के पगमार्क

किसान संघर्ष समिति ने दी सूचना, विधायक को भी कराया अवगत

रामगढ़ किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवकुमार दुबे ने बताया कि पगमार्क मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई, साथ ही विधायक सुजीत चौधरी को भी इस गंभीर स्थिति से अवगत कराया गया।

ग्रामीणों को रात में न निकलने की चेतावनी

ग्राम पंचायत रामगढ़ के सरपंच पति अशोक पंचेश्वर ने बताया कि एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को रात के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

सूचना तंत्र पर सवाल

पूर्व वनमंडल के डीएफओ स्वरूप दीक्षित से जब इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि-

उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है,

हालांकि उन्होंने आवश्यक निर्देश देने की बात कही।

इससे वन विभाग के आंतरिक सूचना तंत्र पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वन विभाग की कार्रवाई: CCTV कैमरे लगाए

चौरई वन परिक्षेत्र अधिकारी वंदना ने बताया कि-

वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है और

संभावित मार्गों पर CCTV कैमरे लगा दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि-

बाघ फिलहाल इस क्षेत्र से निकल चुका है,

लेकिन फिर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है और ग्रामीणों को सावधानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल बाघ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है,

और लोग वन विभाग से स्थायी समाधान और सतत निगरानी की मांग कर रहे हैं।

https://www.patrika.com/katni-news/leopard-footprints-were-found-in-calvara-kalan-causing-panic-in-several-villages-adjacent-to-the-city-while-a-bear-was-found-in-khamharia-20234829

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!