वन विभाग की बड़ी कार्रवाई – 27 नग सागौन की चिरान जब्त
महिन्द्रा मेक्स पिकअप वाहन सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Seoni October 13, 2025
छपारा यशो:- उत्तर सिवनी वनमंडल अंतर्गत छपारा वन परिक्षेत्र की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन चिरान परिवहन को रोकने में सफलता प्राप्त की है। वन अमले ने एक महिन्द्रा मेक्स पिकअप वाहन (क्रमांक MP20 ZK 2235) से 27 नग सागौन की चिरान (0.2588 घनमीटर) जब्त की है। वाहन में मौजूद दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।
🔹 मुखबिर की सूचना पर रात में की गई कार्रवाई
वन परिक्षेत्र अधिकारी शरद सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों — वन संरक्षक मधु व्ही. राज और वनमंडल अधिकारी महेन्द्र सिंह उइके — के निर्देशन एवं उपवनमंडल अधिकारी छपारा (सा.) के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
14 अक्तूबर की दरमियानी रात को घुनई से चमारी मार्ग पर ग्राम सूखामाल के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई, जिसके दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई।
🔹 कोई दस्तावेज नहीं, आरोपी से पूछताछ में खुलासा
वाहन चालक इन्द्रेश पिता कैलाश उइके निवासी ग्राम बिचुआ (थाना आदेगांव) से पूछताछ की गई, जिसने सागौन चिरान के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी रत्नेश पिता हरवन धुर्वे, निवासी ग्राम बिचुआ (थाना आदेगांव), को भी गिरफ्तार किया गया।
🔹 अपराध दर्ज कर जांच जारी
वन विभाग ने सागौन चिरान और वाहन दोनों को जब्त कर पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 49101/24 दिनांक 14.10.2025 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है।
🔹 इनका रहा सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में वन अमले के अधिकारी और कर्मचारी —

शरद सिंह (वन परिक्षेत्र अधिकारी),
चंद्रविनय सिंह (सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी),
ऋषि पंद्रे (सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गणेशगंज),
शास्वत सिंह राजपूत (कार्यवाहक वनपाल अधिकारी),
उदय सिंह उइके,
निरंजन सिंह मर्सकोले,
गोपी पाटर,
शाकिर अब्बास खान,
और लकी चंद्रवंशी (वन रक्षक) – का सराहनीय योगदान रहा
https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/balaghat-sagon-6855968



