क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी पुलिस ने नकबजनी करने वाले 02 अपचारी बालकों को पकड़ा, 1.26 लाख का मशरूका बरामद

थाना लखनवाड़ा व कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक अन्य आरोपी बालक फरार – सोने-चांदी के जेवर और मोटरसाइकिल जब्त

सिवनी यशो :- पुलिस ने नकबजनी करने वाले दो अपचारी बालकों को पकड़ा, 1.26 लाख का मशरूका बरामद
– थाना लखनवाड़ा और कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई, एक अन्य आरोपी फरार –

सिवनी यशो :- जिले में लगातार बढ़ रही नकबजनी और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी अभियान के तहत थाना लखनवाड़ा और थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें:- सिवनी: NH-44 पर कंटेनर में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने जेसीबी की मदद से पाया काबू

नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डे के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने दो अपचारी बालकों को चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गोपालगंज और थाना कोतवाली क्षेत्र की चोरी में संलिप्त आरोपी सिवनी में घूम रहे हैं।

कबूलनामे में निकला सच

पकड़े गए दोनों अपचारी बालकों से हिकमतअमली से पूछताछ की गई तो उन्होंने ग्राम गोपालगंज (थाना लखनवाड़ा) और थाना कोतवाली क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार किया। इनके पास से करीब 1.26 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। एक अन्य अपचारी बालक अब भी फरार है, जिससे बाकी सामान की बरामदगी होना बाकी है।

यह भी पढ़ें:- नशे के सौदागरों को पुलिस ने दबोचा, 7 ग्राम एमडी पाउडर सहित नागपुर का सप्लायर गिरफ्तार

जब्त मशरूका

  • सोने जैसी धातु की पत्ती
  • सोने जैसी धातु की एक जोड़ी झाले
  • चांदी की हाय घुंघरू लगी
  • चांदी की नोट टाइप बनी 2000 की नोट
  • चांदी की एक जोड़ी पायल
  • नकली ₹500 की चांदी वर्क लगी नोट
  • चांदी जैसी धातु की आंख
  • 06 नग चांदी की बिछिया (पुरानी)
  • एक चांदी का सिक्का
  • मोटरसाइकिल (एमपी 22 ZF 0910) कीमत लगभग ₹35,000

कुल बरामद मशरूका – लगभग ₹1,26,000/-

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनवाड़ा निरीक्षक चंद्रकिशोर सिरामे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक किशोर वामनकर, सउनि नानकराम पाल, सउनि दिनेश रघुवंशी, प्रआर मनोज पाल, आरक्षक सौरभ सिंह, मनोज सूर्यवंशी, अभिषेक डेहरिया सहित पुलिस बल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 सिवनी पुलिस की इस तत्परता से जिले में बढ़ती चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!