Mayor Vikram Ahake को मिला बड़ा राष्ट्रीय सम्मान,भारत गौरव आइकॉन मेयर अवार्ड 2026

Vikram Ahake Mayor Award
Chhindwara 12 March 2026
छिंदवाड़ा यशो:- आयोजित भव्य समारोह में फिल्म संगठन द्वारा आयोजित दादा साहब फाल्के आइकॉन अवार्ड कार्यक्रम में नगर के महापौर विक्रम अहके (Vikram Ahake Mayor Award) को भारत गौरव आइकॉन मेयर अवार्ड नेशनल 2026 (आइकॉन मेयर) से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें शहर के विकास, जनसेवा और प्रशासनिक नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल, असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी तथा बिहार के सांसद पप्पू यादव शामिल रहे।
नगर विकास कार्यों की हुई सराहना
समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने महापौर विक्रम अहके को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और नगर विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना की।

देशभर से पहुंचे अतिथि
कार्यक्रम का आयोजन कल्याण जी जाना द्वारा किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा कला जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया।



