मध्यप्रदेशसिवनी

मक्का किसानों की आवाज़ मुख्यमंत्री तक!

पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने भावांतर भुगतान की उठाई मांग, अतिवृष्टि से किसान बेहाल

Seoni 14 December 2025
सिवनी यशो:- केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सिवनी जिले के मक्का उत्पादक किसान भाइयों को भावांतर भुगतान योजना का लाभ प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले के किसान पिछले लगभग आठ वर्षों से खरीफ मौसम में बड़े पैमाने पर मक्के की खेती कर रहे हैं।

पूर्व विधायक ने बताया कि वर्ष 2017 में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मक्के की फसल पर भावांतर भुगतान दिया गया था, जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिला था। इसके बाद भी सिवनी जिले में निरंतर मक्के की बोनी बढ़ती रही है और पिछले वर्षों में किसानों को व्यापारियों द्वारा उचित मूल्य भी प्राप्त हुआ।

अतिवृष्टि और कम दामों से दोहरी मार

उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष अतिवृष्टि के कारण मक्का उत्पादक किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

एक ओर उत्पादन प्रभावित हुआ है,

वहीं दूसरी ओर व्यापारियों द्वारा बहुत कम दामों पर मक्के की खरीदी की जा रही है।

ऐसी स्थिति में किसानों के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।

श्री पाल ने कहा कि ऐसी स्थिती में मक्का किसानों को भावांतर भुगतान देना लिये बड़ी राहत होगी 

मक्का किसानों को भावांतर भुगतान

भावांतर भुगतान से मिलेगी राहत

पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि –

भावांतर भुगतान योजना का लाभ मक्का उत्पादक किसानों को शीघ्र दिया जाए,

जिससे उन्हें हुए नुकसान की आंशिक आर्थिक भरपाई हो सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में किसान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और शासन से उचित सहायता की अपेक्षा कर रहे हैं।

कृषक हितैषी निर्णय की उम्मीद

पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि –

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कृषक हितैषी सोच और

संवेदनशील नेतृत्व के तहत सिवनी जिले के मक्का उत्पादक किसानों को संबल मिलेगा और

उन्हें आर्थिक राहत प्रदान की जाएगी।

https://www.kisantak.in/politics/story/dk-shivakumar-blames-central-govt-for-suffering-of-maize-farmers-these-allegations-1314602-2025-12-08

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!