मंडलाहेल्थ

उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला

महाविद्यालय के 248 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

 Mandla 29 August 2025
मंडला यशो:- मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ जनभागीदारी अध्यक्ष चंद्रशेखर निखारे की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनिल गुप्ता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती के मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ।

विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण

कार्यशाला के दौरान महाविद्यालय के 248 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम में चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर, सीएचओ और नेत्र सहायक शामिल रहे।

  • हीमोग्लोबिन टेस्ट एवं एनीमिया स्क्रीनिंग

  • स्किल सेल स्क्रीनिंग

  • रक्तचाप की जांच

  • बॉडी मास इंडेक्स (BMI)

  • दांत एवं आंखों की जांच

सभी विद्यार्थियों को नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता की सलाह दी गई।

विशेषज्ञों के मार्गदर्शन

  • डॉ. डी.के. मरकाम (नोडल अधिकारी): किशोर एवं युवावस्था में स्वस्थ रहने हेतु व्यायाम, पोषण और खेल गतिविधियों का महत्व बताया।

  • श्री हेमंत राहंगडाले (किशोर स्वास्थ्य समन्वयक): उमंग हेल्पलाइन 14425, मनहित मोबाइल एप एवं टेलीमानस हेल्पलाइन 14416 के साथ एआई आधारित चैटबॉट “खुल के पूछो” की जानकारी दी।

  • श्री एच.एन. चंद्रवंशी (कार्यक्रम प्रबंधक, अंधत्व निवारण): आंखों की देखभाल और राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा की जानकारी प्रदान की।

मानसिक स्वास्थ्य और जागरूकता पर फोकस

कार्यशाला में विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता दी गई। विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स बताए गए।

कार्यक्रम में उपस्थिति

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. टी.पी. मिश्रा, डॉ. एस.आर. बघेल, डॉ. मुकेश आर्मो, डॉ. राजेश धुर्वे, डॉ. संतोष गुजरे, डॉ. दुर्गावती सल्लाम सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!