बालाघाटमध्यप्रदेशव्यापार

नगरपालिका श्रमिकों का अहित नहीं होने दिया जाएगा : नपाध्यक्ष

श्रमिकों की मांगों पर बनी सहमति, समाप्त हुई हड़ताल

Balaghat 29 August 2025
बालाघाट यशो:-  भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर नगर पालिका श्रमिकों ने 29 अगस्त को वेतन विसंगतियों और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी। नगर पालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठे श्रमिकों से नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सीएमओ बी.डी. कतरोलिया एवं परिषद सदस्यों ने चर्चा की। श्रमिकों की मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई।

श्रमिकों के योगदान को सराहा

नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने कहा कि नगर पालिका परिषद श्रमिकों का अहित नहीं होने देगी। नगर की स्वच्छता, जलप्रदाय और प्रकाश व्यवस्था में श्रमिक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके परिश्रम से ही शहर स्वच्छ और व्यवस्थित रहता है।

श्रमिकों की 5 सूत्रीय मांगें

नगर पालिका ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार –

अकुशल श्रमिक को 391, अर्धकुशल को 424, कुशल को 470 और उच्च कुशल श्रमिक को 527 रुपये प्रतिदिन भुगतान किया जाएगा

। वहीं विद्युत, जलप्रदाय और फायर शाखा कर्मचारियों के लिए सुरक्षा जीवन बीमा कराने पर सहमति बनी।

"बालाघाट नगरपालिका में नपाध्यक्ष ने श्रमिकों को आश्वासन देते हुए हड़ताल समाप्त कराई"
लाघाट में नपाध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा कर हड़ताल समाप्त कराई।

राजनीतिक उपयोग पर आपत्ति

नपाध्यक्ष ने कहा कि श्रमिकों की मांगें जायज हैं, लेकिन हड़ताल के मंच का राजनीतिक उपयोग अनुचित है। कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया, जिसकी निंदा की गई।

गौरव दिवस पर मिलेगा सम्मान और सौगात

उपाध्यक्ष योगेश बिसेन ने कहा कि 2026 के गौरव दिवस पर श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए नगरपालिका सदैव तत्पर है।

श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा का भरोसा

सभापति समीर जायसवाल एवं परिषद सदस्यों ने आश्वासन दिया कि –

श्रमिकों की सभी जायज मांगों को परिषद में रखकर निराकरण किया जाएगा।

श्रमिकों को उनके अधिकार समय-समय पर मिलते रहेंगे।

भामसं की भूमिका

भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि –

परिषद के साथ सार्थक चर्चा के बाद 5 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी।

इसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई और 30 अगस्त से श्रमिक काम पर लौट आएंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!