देश विदेशराजनीतिसिवनी

🚩 ग्राम स्वराज पदयात्रा धोबीसर्रा, मुंडापार होते हुए डूंगरिया दलाल पहुंची - गांधी के विचारों से प्रेरित जनजागरण यात्रा

पूर्व सांसद राजमणि पटेल बोले -“गांधी एक व्यक्ति नहीं, विचारधारा हैं जिन्हें कभी मारा नहीं जा सकता”

Seoni, October 06, 2025सिवनी यशो:- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह चंदेल द्वारा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से आरंभ की गई ग्राम स्वराज पदयात्रा आज बैनगंगा उद्गम स्थल मुंडारा से पूजा-अर्चना कर प्रारंभ की गई। यात्रा धोबीसर्रा और मुंडापार होते हुए डूंगरिया दलाल पहुंची, जहां लोगों ने पदयात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

“गांधी एक व्यक्ति नहीं हैं, गांधी एक विचारधारा हैं जिन्हें कभी मारा नहीं जा सकता।”

— पूर्व सांसद श्री राजमणि पटेल

धोबीसर्रा में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद राज्यसभा राजमणि पटेल ने कहा कि –

मुझे प्रसन्नता है कि आज मैं ऐसे कार्यक्रम में शामिल हूं जो गांधीजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास में लगा है।

उन्होंने कहा कि जो विचारधारा लोगों को धर्म के नाम पर विभाजित करना चाहती है, उसी विचारधारा ने गांधी की हत्या की, लेकिन गांधी के विचारों को कभी नहीं मारा जा सकता।

“इस देश में सबसे पहले पदयात्रा आदि शंकराचार्य महाराज ने की थी।”

— जिला कांग्रेस अध्यक्ष  नरेश मरावी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने कहा कि जैसे आदि शंकराचार्य ने देश के चारों दिशाओं में मठ स्थापित कर सनातन धर्म का प्रचार किया, उसी तरह गांधीजी ने ग्राम स्वराज की भावना को जन-जन में पहुंचाया। उन्होंने मोहन सिंह चंदेल की दृढ़ता और संकल्प की सराहना की।

मोहन सिंह चंदेल ने कहा कि –

गांधीजी ने कहा था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है,

और पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर मुझे भारत की आत्मा के दर्शन करने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  तेज सिंह रघुवंशी,

पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष विनोद यादव एवं

पूर्व सरपंच साजिद खान (सज्जू) ने भी अपने विचार रखे।

"धोबीसर्रा में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राजमणि पटेल
ग्राम स्वराज पदयात्रा में पूर्व सांसद राजमणि पटेल और मोहन सिंह चंदेल गांधी के विचारों से प्रेरित जनजागरण यात्रा में शामिल

पदयात्रा में संजय बेस,

प्रकाश सूर्यवंशी,

नेपाल उईके,

ददुआ पटेल,

गोपाल टेकाम,

अयोध्या प्रसाद शरणागत,

देवी सिंह चौधरी,

रमेश कुमरे,

शिवराम पंचेश्वर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

📅 अगली सभा का कार्यक्रम

दिनांक: 7 अक्टूबर 2025
स्थान: जनता नगर बायपास चौक, सिवनी
समय: शाम 5:00 बजे
मुख्य वक्ता: पूर्व सांसद राजमणि पटेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष  दुपेंद्र अमूले ने आम नागरिकों एवं

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पदयात्रा और नुक्कड़ सभा में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

https://www.spsmedia.in/gandhian-philosophy/mahatma-gandhi-not-a-person-but-an-idea/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!