Sun, 22 Nov 2026 | 11:49:51 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू

बादलों का डेरा : चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 22, 2026 06:10 pm / Post views : 2

चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा
शेयर करें:

जिले के कई इलाकों में रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी, चार दिनों में अधिकतम तापमान 27 से लुढ़ककर 21.2 डिग्री पर पहुंचा

Chhindwara, 22 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- चक्रवात के प्रभाव से जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। आसमान में दिनभर काले बादलों का डेरा छाया रहा, वहीं शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश दर्ज की गई।

शनिवार सुबह जिला मुख्यालय में धुंध और कोहरे का असर दिखाई दिया तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है और ठंड का अहसास बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 19.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट के साथ यह 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह शनिवार को अधिकतम तापमान में एक दिन पहले की तुलना में 5.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।

मक्का उत्पादकों की बढ़ी परेशानी, रबी की बोवनी की उम्मीद

मौसम में अचानक आए बदलाव और बारिश ने मक्का उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों और खलिहानों में मक्का की गहाई एवं सुखाने का काम प्रभावित हो रहा है। नमी और बारिश के कारण किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने की चिंता सताने लगी है।

दूसरी ओर, लंबे समय से सूखे की स्थिति और सिंचाई के संकट से जूझ रहे जिले के किसान इस चक्रवाती प्रभाव से अच्छी बारिश होने की उम्मीद भी लगाए बैठे हैं। किसानों को आशा है कि पर्याप्त बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ेगी और रबी फसलों की बोवनी के साथ सिंचाई की समस्या से भी कुछ राहत मिल सकेगी।

बादलों के छंटते ही बढ़ सकती है ठिठुरन

मौसम में आए परिवर्तन के बाद ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों तक जिले में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम साफ होने के बाद तापमान में और गिरावट आने के साथ ही सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष