नामदेव समाज ने पटेल मंगल भवन में मनाई संत शिरोमणि की जयंती, सांसद ने पूजा-अर्चना कर समाजजनों को दी शुभकामनाएं
Chhindwara, 22 November 2026
छिंदवाड़ा यशो:- संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती के अवसर पर नामदेव समाज द्वारा पोला ग्राउंड के पास स्थित पटेल मंगल भवन में जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने संत नामदेव महाराज को नमन करते हुए उनकी पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव महाराज ने अपने विचारों और भक्ति के माध्यम से समाज को एकता, समानता और सद्भाव का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सांसद ने नामदेव समाज के सभी बंधुओं को जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समाज के वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में युवा रहे उपस्थित
समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता दारा जुनेजा, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, विश्वेन्द्र बैस सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामदेव समाज की ओर से अध्यक्ष पप्पू नामदेव, राजेश राजू नामदेव, सचिव सरल सिंगारे, राजेश पप्पी नामदेव, राकेश सरवरिया, राकेश शानू सिंगारे, अंकित राय, अमन राय, विनीत वैध, दीपक नामदेव, शुभम नामदेव, दुर्गेश नामदेव, अभिषेक नामदेव, सौरभ नामदेव, पीयूष नामदेव, आनंद नामदेव, मोनु नामदेव और नीरज नामदेव सहित समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।