Sun, 22 Nov 2026 | 11:41:00 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

किसानों को आर्थिक नुकसान : पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 22, 2026 11:33 pm / Post views : 1

पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका
शेयर करें:

15 नवंबर को माचागोरा बांध से पानी छोड़ने की सूचना पर किसानों ने की थी रबी की बोवनी, छह दिन बाद भी नहरें सूखी; सफाई और मरम्मत के दावों पर उठे सवाल

Seoni, 22 November 2026

सिवनी यशो:- पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरों से सिंचाई का इंतजार कर रहे सिवनी जिले के किसानों की चिंता अब बढ़ने लगी है।

माचागोरा बांध से 15 नवंबर को नहरों में पानी छोड़े जाने की सूचना के आधार पर किसानों ने महंगे बीज और खाद खरीदकर रबी फसल की बोवनी तो कर दी, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी जिले की सीमा में नहरों का पानी नहीं पहुंचा है।

खेतों में नमी के अभाव में पड़ा बीज खराब होने की आशंका किसानों को परेशान कर रही है। समय पर सिंचाई नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाने की चिंता सताने लगी है।

pench-canal-water-crisis-seoni-farmers-2-6b032e599a42b.webp

उल्लेखनीय है कि पेंच व्यपवर्तन परियोजना के माचागोरा बांध से नहरों में पानी छोड़ने की तिथि घोषित कर उसका प्रचार-प्रसार भी किया गया था। इसके बाद बांध से पानी छोड़े जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ।

किसानों तक 15 नवंबर को पानी छोड़े जाने की सूचना पहुंची तो उन्होंने इसी भरोसे अपने खेतों में रबी फसल की बोवनी शुरू कर दी। उम्मीद थी कि नहरों में पानी पहुंचते ही खेतों की सिंचाई हो जाएगी और बीज अंकुरित होकर फसल तैयार होने लगेगी।

लेकिन किसानों की यह उम्मीद फिलहाल पूरी होती नजर नहीं आ रही है। छह दिनों से किसान नहरों में पानी आने की राह देख रहे हैं, जबकि जिले की सीमा में अब तक पानी नहीं पहुंचा है।

आगामी दो-तीन दिनों में भी पानी पहुंचने की संभावना स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में खेतों में बोया गया बीज सूखी मिट्टी में पड़ा-पड़ा खराब होने की आशंका से घिर गया है।

कहीं थोड़ी नमी मिलने पर अंकुरित हो रहे बीज सूखकर नष्ट हो सकते हैं, वहीं चींटी, दीमक, पक्षी, गिलहरी और चूहे भी बीजों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

किसानों के लिए यह स्थिति दोहरी मार जैसी बन गई है। एक ओर महंगे बीज और खाद पर खर्च हो चुका है, दूसरी ओर समय पर सिंचाई नहीं मिलने से पूरी बोवनी पर संकट मंडराने लगा है।

कागजों में सिमटी नहरों की सफाई और मरम्मत!

नहरों की मौजूदा स्थिति ने विभागीय तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व में शासन-प्रशासन द्वारा नहरों की समय रहते साफ-सफाई और मरम्मत के निर्देश दिए गए थे। संबंधित विभाग द्वारा इसके लिए भारी-भरकम बजट तैयार कर स्वीकृत किए जाने की बात भी सामने आई, लेकिन जमीनी स्तर पर नहरों की स्थिति कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश के दौरान बहकर आई मिट्टी, पत्थर, बोल्डर और खरपतवार आज भी नहरों में भरे पड़े हैं। आरोप है कि समय रहते सफाई और मरम्मत नहीं होने के कारण पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा है।

पर्याप्त निकासी और बहाव की व्यवस्था नहीं होने से पानी के दबाव में नहरों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है। इसका खामियाजा अंततः उन किसानों को भुगतना पड़ रहा है, जो सिंचाई के लिए परियोजना पर निर्भर हैं।

मुख्य केनाल के माइनर एक दशक बाद भी बंद, किसान संघर्ष समिति ने उठाए सवाल

किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव डॉ. राजकुमार सनोडिया ने नहरों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पानी छोड़ने से पहले संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदारों को नहरों का औचक निरीक्षण करना चाहिए था। निरीक्षण किया जाता तो अनेक विसंगतियां सामने आ जातीं।

उन्होंने कहा कि मुख्य केनाल से जुड़े कई माइनर एक दशक बाद भी बंद पड़े हैं। कहीं माइनर अधूरे हैं तो कहीं उनका निर्माण ही नहीं हुआ है। जब सरकारी महकमा अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है तो किसान आखिर किसके भरोसे रहे?

डॉ. सनोडिया ने बताया कि उन्होंने स्वयं कई किलोमीटर तक नहरों का निरीक्षण किया है। इस दौरान मुख्य केनाल में पत्थर, बोल्डर, मिट्टी और घास-फूस भरे मिले। अनेक माइनर बंद हैं तो कुछ का निर्माण ही नहीं हुआ है।

नहरों पर बनाए गए पुल-पुलियों के कांक्रीट निर्माण की स्थिति भी गुणवत्ता और निर्माण कार्यों की निगरानी पर सवाल खड़े करती है। उनका कहना है कि इन व्यवस्थागत खामियों को देखने और सुधारने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जमीनी निरीक्षण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों के धैर्य की भी एक सीमा होती है। जब समय पर काम नहीं होता और जिम्मेदार अधिकारी किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं तो यही परिस्थितियां आंदोलन को जन्म देती हैं।

आंदोलन की नौबत आने पर सरकार और आमजन दोनों को परेशानी उठानी पड़ती है। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को किसानों की दिशा और दशा को समझते हुए जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।

अब बड़ा सवाल यह है कि जब 15 नवंबर को पानी छोड़ने की सूचना के आधार पर किसानों ने बोवनी कर दी थी तो सिवनी जिले की नहरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था समय रहते क्यों नहीं की गई?

नहरों की सफाई, मरम्मत और माइनरों की स्थिति का आकलन किए बिना पानी छोड़ने की तैयारी किस आधार पर की गई? यदि जल्द ही सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंचा तो किसानों की मेहनत और बोवनी पर किया गया खर्च मिट्टी में मिल सकता है।