Sun, 22 Nov 2026 | 11:59:55 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू

यात्री प्रतीक्षालय : छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 22, 2026 11:48 pm / Post views : 3

छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
शेयर करें:

नगर परिषद और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई, सीएमओ एवं तहसीलदार की दो टूक- निर्माण में बाधा डालने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

Seoni, 22 November 2026

सिवनी / छपारा यशो:- बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों को अब शौचालय की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से सुलभ शौचालय निर्माण की मांग के बीच नगर परिषद ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है।

बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के समीप शासकीय भूमि पर सुलभ शौचालय का निर्माण प्रस्तावित है। निर्माण की राह में आ रहे अतिक्रमण को नगर परिषद और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए हटा दिया।

नगर परिषद सीएमओ गीता वाल्मीकि एवं तहसीलदार सौरभ मरावी की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान संबंधित भूमि को शासकीय बताते हुए स्पष्ट किया गया कि यहां आमजन और यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा उक्त भूमि पर अपना अधिकार होने का दावा किया जा रहा था। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर जनहित के कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निर्माण कार्य में बाधा डाली तो होगी कानूनी कार्रवाई

सीएमओ गीता वाल्मीकि एवं तहसीलदार सौरभ मरावी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सुलभ शौचालय निर्माण कार्य में यदि कोई व्यक्ति बाधा उत्पन्न करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के बाद अब निर्माण कार्य का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

बुनियादी सुविधा के अभाव में परेशान हो रहे थे यात्री

गौरतलब है कि छपारा बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। बसों से उतरने और यात्रा के इंतजार में रहने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थल पर इस आवश्यक सुविधा की कमी नगर परिषद की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती रही है।

अब अतिक्रमण हटाए जाने के बाद नगरवासियों और यात्रियों को उम्मीद है कि प्रस्तावित सुलभ शौचालय का निर्माण जल्द शुरू होगा और बिना अनावश्यक देरी के पूरा भी किया जाएगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष