Mon, 23 Nov 2026 | 11:03:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित

सेवाओं में बहाली की मांग : कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 23, 2026 10:51 pm / Post views : 2

कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन
शेयर करें:

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

Chhindwara, 23 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- कोरोना संक्रमण काल में अपनी जान जोखिम में डालकर स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले अस्थाई स्वास्थ्यकर्मियों की पुनः शासकीय सेवाओं में बहाली की मांग उठने लगी है। जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा।

इस दौरान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कोविड काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को पुनः शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल करने की मांग की।

जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि कोविड-19 महामारी के दौरान जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्थाई रूप से बनाए गए कोविड सेंटरों में अनेक स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार सेवाएं दी थीं।

इनमें अस्थाई स्वास्थ्यकर्मी, आयुष चिकित्सक, दंत चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, साइंटिस्ट सहित अन्य पैरामेडिकल एवं चिकित्सा कर्मी शामिल थे। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि इन सभी स्वास्थ्यकर्मियों को पुनः शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं में बहाल किया जाए तथा रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति एवं समायोजन का अवसर प्रदान किया जाए।

ज्ञापन में बताया गया कि इन स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के आदेश क्रमांक एन-सेल/आर.एच./एमएच.1/2020/5883, भोपाल दिनांक 23 मार्च 2020 के अनुसार मेरिट के आधार पर जिला स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से की गई थीं।

इसके बावजूद 28 मार्च 2022 को बजट की कमी का हवाला देते हुए छिंदवाड़ा सहित प्रदेशभर में अस्थाई कोविड-19 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं।

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने इसे कोविड महामारी के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अन्याय बताते हुए उनकी सेवाओं और अनुभव को ध्यान में रखकर पुनः नियुक्ति एवं समायोजन की कार्रवाई करने की मांग की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें