Tue, 24 Nov 2026 | 05:17:47 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

नशा मुक्त भारत अभियान : 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 24, 2026 04:40 pm / Post views : 3

62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं
शेयर करें:

आंध्र प्रदेश से दिल्ली तक का सफर, एक लाख विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति करेंगी जागरूक; एसपी कृष्ण लालचंदानी से की मुलाकात

सिवनी यशो :- नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख जगाने के लिए उम्र को मात देते हुए 62 वर्षीय इंदुकुरि विजया लक्ष्मी साइकिल से 3000 किलोमीटर की यात्रा पर निकली हैं। आंध्र प्रदेश से नई दिल्ली तक की इस जागरूकता यात्रा के दौरान वे देशभर के एक लाख विद्यार्थियों तक पहुंचकर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही हैं। सोमवार को सिवनी पहुंचने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) से मुलाकात की।

नो ड्रग्स-नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही इस साइकिल यात्रा के उद्देश्य की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने विजया लक्ष्मी का उत्साहवर्धन किया और उनके सामाजिक अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

22 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश से शुरू की यात्रा

इंदुकुरि विजया लक्ष्मी ने नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ 22 अक्टूबर 2026 को आंध्र प्रदेश के भीमावरम स्थित एएसआर प्रतिमा से अपनी साइकिल यात्रा प्रारंभ की थी। उनका लक्ष्य आंध्र प्रदेश से नई दिल्ली तक लगभग 3000 किलोमीटर की दूरी तय करना है। यात्रा का समापन 10 दिसंबर 2026 को दिल्ली में प्रस्तावित है।

इस दौरान उनका विशेष लक्ष्य एक लाख विद्यार्थियों तक पहुंचना और उन्हें नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। अपनी यात्रा के माध्यम से वे युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दे रही हैं।

'नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें'

विजया लक्ष्मी का संदेश है- नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें। जीवन पर नशा करो, ड्रग्स पर नहीं। उनका मानना है कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता और सकारात्मक सोच जरूरी है। इसी उद्देश्य से वे अपनी उम्र की परवाह किए बिना साइकिल के जरिए जनजागरण का कार्य कर रही हैं।

एसपी ने की अभियान की सराहना

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि 62 वर्ष की उम्र में भी इतने संकल्प और जज्बे के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी महत्वपूर्ण है और सिवनी पुलिस नशा मुक्त भारत अभियान में पूर्ण सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें