Mon, 23 Nov 2026 | 10:52:13 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित आज निकलेगी 1100 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा, मां बैनगंगा को अर्पित होगी चुनरी कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित आज निकलेगी 1100 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा, मां बैनगंगा को अर्पित होगी चुनरी

अवॉर्ड सेरेमनी : 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 23, 2026 10:45 pm / Post views : 1

40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित
शेयर करें:

असिस्टेंट गवर्नर विनोद तिवारी, अध्यक्ष विनीत पटौदी, सचिव जयेश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अमित मक्कड़ को मिला सर्वोच्च गोल्डन अवार्ड

Chhindwara, 23 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण के दम पर रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के अंतर्गत आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी एवं दीपावली मिलन समारोह में क्लब को विभिन्न श्रेणियों में कुल 15 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। विशेष उपलब्धि यह रही कि चालू सत्र के शुरुआती चार महीनों में 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों का सफल आयोजन कर क्लब ने पूरे डिस्ट्रिक्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

भोपाल में आयोजित इस भव्य समारोह में डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न रोटरी क्लबों द्वारा किए गए सेवा कार्यों और सामाजिक गतिविधियों के लिए उत्कृष्ट क्लबों एवं रोटेरियंस को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा ने सर्वाधिक सेवा प्रकल्पों के संचालन के साथ अपनी कार्यक्षमता, सक्रियता और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

क्लब की उपलब्धियों में सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन विनोद तिवारी, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विनीत पटौदी, सचिव रोटेरियन जयेश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन अमित मक्कड़ को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, नेतृत्व और योगदान के लिए डिस्ट्रिक्ट के सर्वोच्च गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन संस्कार कोठारी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

समारोह में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी, जब नए सदस्य रोटेरियन भूषण सिरपुरकर को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संस्कार कोठारी ने विधिवत रोटरी पिन लगाकर रोटरी परिवार की सदस्यता प्रदान की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन संस्कार कोठारी एवं फर्स्ट लेडी रोटेरियन दीप्ति कोठारी थीं। समारोह की अध्यक्षता रोटेरियन धीरेन्द्र दत्ता ने की, जबकि आयोजन का आतिथ्य रोटरी क्लब ऑफ भोपाल लेक्स द्वारा किया गया।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में रोटेरियन शामिल हुए। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट स्तर पर संचालित 100 से अधिक उत्कृष्ट सेवा प्रकल्पों को भी पुरस्कृत किया गया।

रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा की यह सफलता क्लब के सभी सदस्यों की एकजुटता, सेवा भावना, समर्पण और बेहतर टीमवर्क का परिणाम है। 15 पुरस्कारों के साथ मिली यह उपलब्धि क्लब के लिए गौरव का विषय है। साथ ही इससे भविष्य में समाजसेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने का उत्साह भी बढ़ा है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें