Mon, 23 Nov 2026 | 05:17:38 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू

केवलारी नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव के लिये 09 पार्षदों ने दिया आवेदन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 23, 2024 12:44 am / Post views : 326

केवलारी नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव के लिये 09 पार्षदों ने दिया आवेदन
शेयर करें:

अविश्वास प्रास्ताव पर 06 सितंबर की तिथि निर्धारित, अनुविभागीय अधिकारी होंगे नोडल अधिकारी

सिवनी यशो:- भाजपा के बहुमत वाली नगर परिषद केवलारी के पार्षदों ने अध्यक्ष के विरूद्ध अनेक तरह के आरोप लगाते हुये 15 में से 09 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का आवेदन सिवनी जिला कलेक्टर को दिया है । जानकारी के अनुसार पार्षदों की मांग पर सिवनी जिला कलेक्टर ने अध्यक्ष पर लगे आरोपों पर चर्चा के लिये 06 सितंबर की तिथि निर्धारित करते हुये केवलारी अनुविभागीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है । हालांकि केवलारी नगर परिषद अपने गठन के समय से ही असंतोष के दौर गुजर रही है । परिषद गठन के दो वर्ष के अंदर इस नगर परिषद ने अनेक प्रकार के विवादों और आरोपों का सामना किया है । इस नगर परिषद में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या मात्र तीन है और भाजपा के पार्षदों की संख्या 12 है परंतु भाजपाई परिषद में अविश्वास प्रस्ताव आ जाना भाजपा के लिये चिंता का विषय है । परिषद गठन के साथ ही असंतोष के दौर से गुजर रही केवलारी नगर परिषद बनने का जो लाभ केवलारी को मिलना था उससे वह वंचित है । निर्वाचित पार्षदों एवं अध्यक्ष के बीच जो समन्वय होना चाहिये था वह दो वर्ष के बाद भी स्थापित नहीं हुआ और इस असंतोष के कारण विकास के कार्यो को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका । दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण होते ही अविश्वास प्रस्ताव लाने के नियम की निर्धारित अवधि के साथ ही पार्षदों ने अनेक तरह के भ्रष्टाचार और अनियमित्ताओं का आरोप युक्त आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिये जिला कलेक्टर को आवेदन दे दिया ।   यहाँ पार्षदों का कहना है कि जनता को नगर परिषद के द्वारा आवश्यक सुविधाएँ नहीं दी जा रही है, पेयजल की सप्लाई संतोषजनक नहीं है, सफाई, प्रकाश की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है । जो कार्य हुये है उनमें भारी भ्रष्टाचार हो रहा है, नगर की जनता परेशान है जिससे वार्ड की जनता पार्षदों पर आक्रोशित होती है और पार्षदों का कहना है कि इन्हीं मजबूरियों के कारण अविश्वास प्रस्ताव लाने का विचार किया गया है । परिषद के 09 पार्षदों ने नगरीय निकाय अधिनियम धारा 43 क के तहत मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 43 (क) (2 ) के तहत अविश्वास प्रस्ताव हेतु बैठक आहूत करने के लिए आवेदन दिया है । हालांकि मध्यप्रदेश सरकार की मंत्रीपरिषद ने पिछले दिनों नगरीय निकायों में अध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के नियम में संशोधन कर दिया है । जिसके अनुसार नगर परिषद अध्यक्ष को हटाने के लिए दो तिहाई बहुमत आवश्यक होने के स्थान पर तीन चौथाई बहुमत की अनिवार्यता करते हुये अध्यक्ष के खिलाफ 3 साल अवधि पूर्ण होने पश्चात अविश्वास प्रस्ताव लाने की शर्त शामिल की है परंतु इसका प्रकाशन अभी राजपत्र में नहीं होने के कारण इसका अविश्वास प्रस्ताव पर क्या असर होगा स्पष्ट नहीं है । नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 43 a में संशोधन मान्य होगा या नहीं यह कानूनी पहलू है ।