17 दिन बाद सकुशल मिली नाबालिग बेटी, आदेगांव पुलिस ने आरोपी को दबोचा
15 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी, जबलपुर से बरामद कर भेजा गया जेल
आदेगांव अपहरण मामला – 17 दिन बाद सकुशल मिली नाबालिग बालिका, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Seoni 05 June 2026
सिवनी यशो:- सिवनी जिले की आदेगांव पुलिस को एक संवेदनशील अपहरण मामले में बड़ी सफलता मिली है। करीब 17 दिनों से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस टीम की सक्रियता की सराहना हो रही है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लखनादौन अपूर्व भलावी के नेतृत्व में थाना आदेगांव पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
गुमशुदगी से अपहरण तक पहुंची जांच
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना आदेगांव में 15 मई 2026 को गुम इंसान क्रमांक 27/26 एवं अपराध क्रमांक 88/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। परिजनों ने आशंका जताई थी कि उनकी 15 वर्ष 7 माह की नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई जांच के आधार पर पुलिस ने 1 जून 2026 को जबलपुर से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से भेजा गया जेल
पुलिस ने मामले में आरोपी अखिलेश चौकसे निवासी ग्राम रहली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक एवं चिकित्सकीय कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आदेगांव आशीष कुमार धुर्वे, सउनि बलदेव श्रीवास्तव, प्रआर. अमर उईके, प्रआर. शोएब खान, आरक्षक सरवन मरकाम, आरक्षक जयप्रकाश उईके, सैनिक नारद धुर्वे एवं ग्राम रक्षा सदस्य विकास यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
https://uppolice.gov.in/Site-Content/uploaded-content/pdf/kidnapping.pdf



