मध्यप्रदेशराजनीति

बिल में छुपे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है हमारी पुलिस’, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की पुलिस की सराहना

आईजी कॉन्फ्रेंस में बोले मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश पुलिस ने नक्सलवाद और आतंक नेटवर्क पर किया प्रभावी प्रहार

सीएम मोहन यादव आईजी कॉन्फ्रेंस – महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर दिए विशेष निर्देश

भोपाल यशो :-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय आईजी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यशैली, सतर्कता और उपलब्धियों की खुलकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने में पुलिस ने उल्लेखनीय कार्य किया है।

भोपाल पुलिस मुख्यालय में आईजी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
‘बिल में छुपे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है हमारी पुलिस’ : सीएम मोहन यादव

कॉन्फ्रेंस के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पकड़े गए आतंकियों के सहयोगी के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि “हमारी पुलिस बिल में छुपे ऐसे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है।” उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया और षड्यंत्र को समय रहते विफल कर दिया।

भोपाल पुलिस मुख्यालय में आईजी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
‘बिल में छुपे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है हमारी पुलिस’ : सीएम मोहन यादव

पुलिस मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और गृह विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। आईजी कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस का पहला कर्तव्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास बनाए रखना पुलिस का पहला दायित्व है। उन्होंने निर्देश दिए कि पीड़ित व्यक्तियों के साथ संवेदनशील और विनम्र व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस का आचरण ऐसा होना चाहिए जिससे आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनविश्वास बनाए रखना भी पुलिस व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़े :- अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क, महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त हुए सीएम डॉ. मोहन यादव

सिंहस्थ 2028 के लिए आदर्श व्यवस्था तैयार करने के निर्देश

आईजी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने Simhastha की तैयारियों को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का महापर्व है। मध्यप्रदेश पुलिस संवेदनशीलता, सतर्कता और सेवा भाव के साथ इस आयोजन को देश-दुनिया के सामने आदर्श व्यवस्था के रूप में प्रस्तुत कर सकती है।

उन्होंने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को समय रहते मजबूत करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :-भाजपा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सिवनी में होंगे सेवा, स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्यक्रम

साइबर अपराध और महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने मानव तस्करी पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर न्यायालयों द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़े :-नीति आयोग बैठक में छाया मध्यप्रदेश मॉडल

मध्यप्रदेश पुलिस ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने बीते ढाई वर्षों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन पर पूरे प्रदेश को गर्व है। उन्होंने कहा कि मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जैसे क्षेत्रों में वर्षों से नक्सलवाद की समस्या विकास में बाधा बन रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री Narendra Modi के संकल्प और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बना है जिसने अपने यहां नक्सलवादी दंश को समाप्त करने की दिशा में निर्णायक सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़े :-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया आह्वान — “योग अपनाएं, स्वस्थ मध्यप्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में बनें सहभागी”

पुलिस के सामने नई चुनौतियां, सरकार जुटा रही संसाधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस के सामने साइबर अपराध जैसी नई चुनौतियां तेजी से सामने आ रही हैं। इनसे निपटने के लिए सरकार लगातार संसाधन बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पुलिस भर्ती प्रक्रिया को भी गति दे रही है और बीते वर्ष से लगातार 22 हजार पदों पर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पुलिस विभाग में कोई पद खाली न रहे और प्रत्येक स्तर पर पर्याप्त बल उपलब्ध हो।

आतंक नेटवर्क पर कार्रवाई को बताया बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हाल ही में आतंकवादियों के सहयोगी को पकड़कर पुलिस ने पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से जिहादी मानसिकता से जुड़ा साहित्य भी बरामद हुआ है, जो इस पूरे षड्यंत्र की गंभीरता को दर्शाता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश पुलिस भविष्य में भी हर चुनौती का मजबूती से सामना करेगी और प्रदेश में सुशासन तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।

https://www.facebook.com/share/p/18tezYUQoG/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button