खेलमध्यप्रदेशसिवनी

नेपाल में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे यश चंद्रवंशी का भोमा में ऐतिहासिक स्वागत

इंटरनेशनल यूथ गेम 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल

यश चंद्रवंशी भोमा स्वागत – इंटरनेशनल यूथ गेम खिलाड़ी यश चंद्रवंशी का भोमा में भव्य स्वागत, निकली स्वागत रैली

Seoni, 14 June 2026
सिवनी यशो:- नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल यूथ गेम 2026 में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले युवा खिलाड़ी यश चंद्रवंशी का जन्मभूमि ग्राम भोमा आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में गौरव और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

भोमा में स्वागत रैली के दौरान इंटरनेशनल यूथ गेम खिलाड़ी यश चंद्रवंशी का सम्मान
नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल यूथ गेम 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी यश चंद्रवंशी का भोमा आगमन पर नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।

रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक, खेल, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण मंदिर परिसर से हुई, जहां यश चंद्रवंशी का पुष्पमालाओं एवं जयघोष के साथ अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात नगर भ्रमण स्वागत रैली निकाली गई।

भोमा में स्वागत रैली के दौरान इंटरनेशनल यूथ गेम खिलाड़ी यश चंद्रवंशी का सम्मान
नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल यूथ गेम 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी यश चंद्रवंशी का भोमा आगमन पर नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।

नगर भ्रमण में उमड़ा जनसैलाब

भोमा नगर में निकली स्वागत रैली के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर युवा खिलाड़ी का अभिनंदन किया। युवाओं एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। “भोमा का गौरव” और “यश चंद्रवंशी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले यश चंद्रवंशी को मंच पर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है और इससे क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

भोमा में स्वागत रैली के दौरान इंटरनेशनल यूथ गेम खिलाड़ी यश चंद्रवंशी का सम्मान
नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल यूथ गेम 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी यश चंद्रवंशी का भोमा आगमन पर नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।

सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर जिला गोली महासभा संगठन भोमा जिला सिवनी के अध्यक्ष मोहन पटेल, जिला युवा संगठन अध्यक्ष निर्मल चंद्रवंशी, भाजपा मंडल करकोटी अध्यक्ष रामजी चंद्रवंशी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, खेल प्रेमी एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने यश चंद्रवंशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़े :<राष्ट्रीय हॉकी में सिवनी की बेटी का जलवा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई/p>

समान नागरिक संहिता पर जिले में जनपरामर्श बैठक आयोजित

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

https://www.olympics.com/hi/olympic-games/dakar-2026

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button