छिंदवाड़ाराजनीति

लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाकर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में महात्मा गांधी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

महिला कांग्रेस प्रदर्शन छिंदवाड़ा – मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Chhindwara 18 June 2026
छिन्दवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला महिला कांग्रेस ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन किया तथा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी मौजूदगी रही। इसके बावजूद महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने किया।

ज्ञापन सौंपते हुए श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

यह भी पढ़े :- कांग्रेस अपनी विफलताओं और आंतरिक षड्यंत्रों पर पर्दा डालने के लिए “नारी सम्मान” का सहारा ले रही : नीता पटेरिया

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रतीत होती है और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं।

महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़े :- मातृ शक्ति का आशीर्वाद बना संबल, विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

महिला कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन द्वारा आगामी दिनों में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

(नोट: समाचार में व्यक्त आरोप और बयान महिला कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन के दौरान दिए गए हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।)

https://mp.bjp.org/hi/state-interviews-and-articles/apaatakaala-laokatantara-kaa-kaalaa-adhayaaya-haitaananda-saramaa

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button