मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में 18 जुलाई तक लगेंगे फार्मर रजिस्ट्रेशन और आईडी सीडिंग विशेष शिविर, कलेक्टर ने किसानों से की अपील

एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन और आईडी सीडिंग होगी, पीएम किसान समेत कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी प्रक्रिया

सिवनी फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर और आईडी सीडिंग शिविर – 18 जुलाई तक किसानों से अपील

Seoni 13 July 2026
सिवनी यशो:- जिले के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने के उद्देश्य से एग्रीस्टेक पोर्टल पर फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं आईडी सीडिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 18 जुलाई 2026 तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां किसानों का पंजीयन एवं आवश्यक तकनीकी त्रुटियों का मौके पर निराकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, सीएम बोले- रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक संचालक कृषि, कृषि विस्तार अधिकारी, सीएससी सेंटर प्रबंधक, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा पटवारियों सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़े :- CM मोहन यादव बोले- रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा; 2027 होगा मध्यप्रदेश का ‘युवा वर्ष’

अभियान के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे शिविरों में किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर फार्मर रजिस्ट्रेशन, आईडी सीडिंग तथा पंजीयन से संबंधित तकनीकी त्रुटियों का समाधान किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को निर्धारित समय-सीमा में सफलतापूर्वक पूर्ण कराया जाए तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने किसानों से की अपील

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने जिले के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे अपने निकटतम ग्राम पंचायत में आयोजित विशेष शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं आईडी सीडिंग की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।

यह भी पढ़े :-बरघाट में धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल: विहिप-बजरंग दल का अल्टीमेटम, आज FIR नहीं तो कल से भूख हड़ताल

उन्होंने कहा कि समय पर पंजीयन कराने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित कृषि विभाग की अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित अवधि के भीतर शिविरों का लाभ उठाने का आग्रह किया है, ताकि भविष्य में किसी भी योजना का लाभ तकनीकी कारणों से प्रभावित न हो।

https://www.kisaanhelpline.com/crops/mp-me-msp-para-munga-ki-kharida-ke-lie-18-julai-se-suru-hoga/3082

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button