मध्य प्रदेश में 4 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के बाद एमपी सरकार का बड़ा कदम, इंदौर-भोपाल समेत 4 शहरों में खुलेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
मध्य प्रदेश फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Bhopal 24 July 2026
भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने चार नए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में नए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, ताकि युवाओं से जुड़े मामलों सहित विभिन्न प्रकरणों का त्वरित निपटारा हो सके और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट को लेकर किए गए संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। सरकार का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और तेज बनाना है, जिससे लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण में मदद मिले।
उन्होंने कहा कि नए फास्ट ट्रैक कोर्ट शुरू होने से विशेष रूप से युवाओं से जुड़े मामलों और अन्य महत्वपूर्ण प्रकरणों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा सकेगा।
यह भी पढ़े :-
MP Police में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से इंजीनियर संतोष डेहरिया बने सफल उद्यमी, 6 युवाओं को दिया रोजगार
“राष्ट्रहित सर्वोपरि” के संकल्प को साकार कर रहा मातृ शक्ति संगठन: IG ललित शाक्यवार



