मध्यप्रदेशसिवनी

मिशन शक्ति अभियान: छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और अधिकारों की दी जानकारी

बरघाट कन्या स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं से कराया परिचय

 मिशन शक्ति सिवनी अभियान के तहत बरघाट में छात्राओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी

Seoni, 25 July 2026
सिवनी यशो:- शासन के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन (HEW) द्वारा 24 जुलाई को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरघाट में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित सहायता सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना था।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर (OSC) की ओर से छात्राओं को बताया गया कि हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सकीय सहायता, विधिक परामर्श, मनोसामाजिक परामर्श, अस्थायी आश्रय सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। छात्राओं को किसी भी विपरीत परिस्थिति में बिना झिझक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। इनमें शामिल हैं—

  • महिला हेल्पलाइन – 181
  • आपातकालीन सेवा – 112
  • पुलिस हेल्पलाइन – 100
  • चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
  • साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930

छात्राओं को बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का तुरंत उपयोग कर वे सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देना था, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे समय रहते सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर सिवनी की पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्रकांता भारती, सेंटर एडमिन नारायणी सरसौते, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़े :-

रिपोर्ट बदलने का आरोप: मारपीट, ₹7 हजार और मोबाइल छीनने की शिकायत पर एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

भूमि पूजन के बाद फंड नहीं, सरकार की किरकिरी! क्या अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष?

MP Police में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला

बेटे को बचाने नाले में कूदी मां, बच गई लेकिन 4 वर्षीय मासूम तेज बहाव में बहा; 500 मीटर दूर मिला शव

https://missionshakti.wcd.gov.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!