नरेश उर्फ नीलू यादव बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आईटी जिला प्रभारी
जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
नरेश यादव बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आईटी जिला प्रभारी
Seoni 24 September 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला सिवनी के जिला अध्यक्ष रविशंकर पाल द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नई कार्यकारिणी में संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने का प्रयास किया गया है।
घोषित कार्यकारिणी में नरेश उर्फ नीलू यादव को आईटी जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं इष्ट-मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर नरेश उर्फ नीलू यादव ने भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा, पार्टी की गतिविधियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को डिजिटल एवं सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा।
नरेश उर्फ नीलू यादव की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि वे आईटी जिला प्रभारी के रूप में संगठन की गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों से मजबूत करने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़े :-
दैनिक वेतनभोगियों की पुरानी सेवा को पेंशन में जोड़ने पर हाई कोर्ट का अहम फैसला
25 सितंबर को सिवनी में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, एक समय-एक स्वर में होगा सामूहिक गायन
कान्हीवाड़ा के रमेश राय बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष



