मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाव्यापार

भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी भेंट

किसानों की आवाज़ दिल्ली तक पहुँची: संदीप रघुवंशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से की मक्का MSP पर खरीदी की मांग

Chhindwara 18 December 2025
छिंदवाड़ा  यशो:- भाजपा नेता संदीप रघुवंशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर किसानों के ज्वलंत मुद्दे को मजबूती से उठाया। उन्होंने मक्का उत्पादक किसानों को राहत देने के लिए मक्का की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की।

4200 रुपये क्विंटल MSP की मांग

संदीप रघुवंशी ने मंत्री को अवगत कराया कि-

वर्तमान में मंडियों में मक्का की भारी आवक होने के बावजूद किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि-

➡️ मक्का का समर्थन मूल्य 4200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाए,

➡️ और जिन किसानों ने मजबूरी में पहले ही मक्का बेच दिया है,

उन्हें बोनस देकर नुकसान की भरपाई की जाए।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सरकार ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो मक्का उत्पादक किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो सकती है।

भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी भेंट

दिल्ली प्रवास के दौरान संदीप रघुवंशी ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती और किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

किसानों के हित में निर्णायक पहल की उम्मीद

संदीप रघुवंशी ने विश्वास जताया कि –

केंद्र सरकार किसानों के हित में शीघ्र ठोस निर्णय लेगी और मक्का उत्पादकों को उनका वाजिब हक मिलेगा।

https://www.abplive.com/news/india/bihar-bjp-senior-leader-ganga-prasad-explains-why-nitin-nabin-appointed-as-bjp-national-working-president-ann-3058770/amp

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!