Wed, 25 Nov 2026 | 07:18:11 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने

क्षेत्रीय मांगों को लेकर शिवराज सिंह चौहान से मिले भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 29, 2024 10:26 pm / Post views : 313

क्षेत्रीय मांगों को लेकर शिवराज सिंह चौहान से मिले भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर 
शेयर करें:

कान्हीवाड़ा को विकासकण्ड बनाये जाने, अतिवृष्टि से ध्वस्त हुए मकानों को प्रधानमंत्री आवास योजना में जोडऩे सहित क्षेत्रीय ग्रामीण सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना जोडऩे की की मांग 

कान्हीवाड़ यशो:- गत दिवस मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर ने क्षेत्र की विभिन्न मांगों से संबंधित पत्र प्रेषित किया ।

विगत दिनों भोपाल में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मिलकर के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर ने प्रेषित पत्र में उल्लेख किया है कि सिवनी जिले के सिवनी विकासखंड के अंतर्गत 129 ग्राम पंचायत आती है क्षेत्रफल की दृष्टि से नया विकासखंड बहुत बड़ा है इसमें कान्हीवाड़ा क्षेत्र की 54 ग्राम पंचायत तथा 51 पटवारी हल्का का भी समावेश है क्षेत्र बड़ा होने के कारण विकासखंड से संबंधित कार्य समय पर नहीं हो पाने से आमजन को भारी परेशानी होती है। वर्तमान में कांहीवाड़ा उप तहसील भी है तथा सिवनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत भी जिसकी वर्तमान जनसंख्या 13000है। साथ ही 54ग्राम पंचायत एवं 51प. हल्का का मुख्य केन्द्र है। क्षेत्रीय जनमानस की मांग और आम जनों की सुविधा की दृष्टि से कान्हीवाड़ा को सिवनी जिले का 9 विकासखंड बनाया जाए।
साथ ही श्रीराम ठाकुर ने पत्र में उल्लेख करते हुए लिखा है कि सिवनी जिले के अनेकों गांव नजदीकी गांव से प्रधानमंत्री सड़क से जोड़ दिए गए हैं जिससे अति आवश्यक सड़के प्रधानमंत्री सड़क से नहीं जुड़ पाई है इन गांव की दोहरी संपर्कता वाली सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना में शामिल कर स्वीकृति प्रदान की जावे तथा इस वर्ष सिवनी जिले में हुई भयंकर वर्षा एवं बाढ़ से अनेकों गांव के लोगों के आवास ध्वस्तहो चुके हैं उन सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल कर स्वीकृत किए जाने का उल्लेख किया गया है।