तेज़ रफ्तार ट्रक ने टेक्सी को मारी टक्कर, दो की मौत, आठ गंभीर घायल
नशे में था ट्रक चालक, एक्सीडेंट कर भाग रहा था

रुखड़/कुरई (दैनिक यशोन्नति)। कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुखड़ में शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिवतेज़ रफ्तार ट्रक ने टेतेज़ रफ्तार ट्रक ने टेक्सी को तेज़ रफ्तार ट्रक ने टेक्सी को मारी टक्कर, दो की मौत, आठ गंभीर घायल मातेज़ रफ्तार ट्रक ने टेक्सी को मारी टक्कर, दो की मौत, आठ गंभीर घायलरी टक्कतेज़ रफ्तार ट्रक ने टेक्सी को मारी टक्कर, दो की मौत, आठ गंभीर घायलर, दो की मौत, आठ गंभीर घायलक्सी को मारी टक्कर, दो की मौत, आठ गंभीर घायलनी से कुरई की ओर जा रही टेक्सी (मार्शल वाहन क्रमांक MPतेज़ रफ्तार ट्रक ने टेक्सी को मारी टक्कर, दो की मौत, आठ गंभीर घायल 50 20 C 0532) को पीछे से तेज़ रफ्तार ट्रक (क्रमांक HR 38 AF 6721) ने ओवरटेक करते हुए जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई।
घायलों में शामिल हैं:
-
प्रदीप राय (31 वर्ष) – ड्राइवर
-
मीनाक्षी उईके (20 वर्ष)
-
निलेश्वरी (18 वर्ष)
-
अंजनी सिरसम (26 वर्ष)
-
शकील (45 वर्ष)
-
सुरता खान (27 वर्ष)
-
सुकून बाई (45 वर्ष)
-
सत्यवान कुमरे (21 वर्ष)
सभी घायलों को कुरई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
नशे में था ट्रक चालक, पहले भी कर चुका था टक्कर
सूत्रों के अनुसार, ट्रक चालक नशे की हालत में था और इससे पूर्व भी एक अन्य वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस द्वारा तत्परता से पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और ट्रक को कुरई थाना परिसर में खड़ा किया गया है।
थाना प्रभारी का बयान
थाना प्रभारी श्री कृपाल टेकाम ने बताया:
“एक टेक्सी वाहन को ट्रक द्वारा टक्कर मारी गई, जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई है तथा आठ अन्य घायल हैं। सभी को कुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।”
जांच जारी, परिजनों में शोक की लहर
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ अस्पताल और थाना परिसर में जुट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर से तेज़ रफ्तार और नशे में ड्राइविंग की भयावहता को उजागर कर दिया है।



